बढती उम्र के साथ झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो इस होममेड फेसपैक का जरुर करें इस्तेमाल

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां पड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। मगर कई बार उम्र से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है। आमतौर पर पॉल्यूशन और ज्यादा सन एक्सपोजर को इसका कारण माना जाता है, जोकि सही नहीं है।

इसके अलावा कुछ अन्य कारण भी कम उम्र में झुर्रियां पड़ने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। आज हम आपको समय से पहले झुर्रियां आने के कारण और कुछ देसी नुस्खे बताएंगे, जिससे आप इस समस्या से बची रह सकती हैं।

1. पिगमेंटेशन और रिंकल्स के लिए क्या करें-

पिगमेंटेशन और रिंकल्स की समस्या अगर हो रही है तो आपको एजिंग कम करने के लिए विटामिन सी की आवश्यकता होगी। विटामिन सी से भरपूर नींबू इसमें आपकी मदद कर सकता है।

क्या सामग्री चाहिए-

1 चम्मच नींबू का रस

1 चम्मच एग व्हाइट

1/2 चम्मच मलाई

इन तीनों चीज़ों को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और इसे 10-15 मिनट के बाद धो लें। अगर आप चाहें तो सिर्फ नींबू के रस में शहद मिलाकर भी लगा सकती हैं। ये आपके लिए बहुत कारगर साबित होगा।इसे जरूर सर्दियों में ड्राईनेस, रिंकल्स और पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए काम आएगा ये फेसपैक.

आपको ये नुस्खे ट्राई करने से पहले एक बात का ध्यान रखने की जरूरत है और वो ये कि अगर आपको इनमें से किसी भी इंग्रीडियंट से समस्या होती है तो आप उसे न आजमाएं। देसी नुस्खे हमेशा हर किसी पर अलग तरह से असर करते हैं इसलिए अगर आपको कोई बड़ी समस्या है तो अपने डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही इनका इस्तेमाल करें।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button