नौतनवा विधानसभा में भाजपा की महिला नेत्री ने रो-रो कर बताई पीड़ा

नौतनवा के अड्डा बाजार में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की जनसभा के बाद उनका हेलीकॉप्टर उड़ते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का अंतर कलर मीडिया कर्मियों के सामने जनता के बीच गुब्बार बनकर फूट पड़ा। 

नौतनवा (Nautanwa) के अड्डा बाजार में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की जनसभा के बाद उनका हेलीकॉप्टर उड़ते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का अंतर कलर मीडिया कर्मियों के सामने जनता के बीच गुब्बार बनकर फूट पड़ा।  नौतनवा (Nautanwa) में स्थिति यह हो गई कि भाजपा की महिला पदाधिकारी रोते हुए पत्रकारो से मुखातिब होकर उनसे यह बयां किया कि किस तरह से पार्टी में महिलाओं कार्यकर्ताओं को अपेक्षित करते हुए उन्हें बेइज्जत किया जाता है।

मीडिया कर्मियो को सुनाई पीड़ा

नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित पिछड़ों को कितना सम्मान देते हैं। महिला पदाधिकारी ने मीडिया कर्मियों को बताया।

अभी महिला पदाधिकारी अपनी पीड़ा सुना रही थी कि किसी बीच भारतीय जनता पार्टी से नौतनवा विधानसभा से बतौर विधानसभा चुनाव लड़ चुके और टिकट की दावेदारी कर रहे अशोक जायसवाल जो प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार योजना के प्रदेश महामंत्री भी आ पहुंचे और पार्टी के कुछ पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को कितना उपेक्षित किया जा रहा है।

उसको लेकर वह भी आक्रोश में आ गए और कहा कि हम सभी पार्टी के लिए तन मन धन से समर्पित हैं और दिन-रात कार्य किया और अब कुछ चंद लोग अगड़े पिछड़े की बात कर पिछड़े वर्ग के लोगों को पार्टी ने उपेक्षित किया जा रहा है।

आज उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के कार्यक्रम में तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों को मंच तक नहीं जाने दिया गया जबकि तमाम ऐसे लोग मंच पर विराजमान थी जो चंद दिनों से पार्टी में जुड़े हैं जो किसी पद पर नहीं हैं ।

पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा खासकर पिछड़े वर्ग के लोगों का किया जा रहा है जो अब बर्दाश्त के बाहर है।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button