भारत बन गया शक्तिशाली देश, मिली ऐसी पनडुब्बी कि दुश्मन देश के छूट जायेंगे पसीने

चीन लगातार भारत को आंख दिखा रहा है। ऐसे में भारत अपनी ताक़त को और मजबूत करने में लगा है। भारत के पास ऐसी पनडुब्बी मिल गयी है जिससे दुश्मन देश के पसीने छूट जायेंगे।

चीन लगातार भारत को आंख दिखा रहा है। ऐसे में भारत अपनी ताक़त को और मजबूत करने में लगा है। भारत के पास ऐसी पनडुब्बी मिल गयी है जिससे दुश्मन देश के पसीने छूट जायेंगे। भारत समुद्र में भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ गई है। भारतीय नौसेना को गुरुवार को पांचवीं स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी मिल गई है। जिसका नाम ‘आईएनएस वागीर’ रखा गया है। 

नौसेना के साथ मिलकर ये कंपनी काम कर रही है

रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुंबई के मझगांव डॉक पर आईएनएस वागीर को लॉन्च किया जिसके बाद इसे देश की सुरक्षा के लिए समुद्र में उतार दिया गया। खास बात यह है कि इसे प्रोजेक्ट 75 (P75) के तहत तैयार किया गया।  है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स  के प्रोजेक्ट 75 के तहत पनडुब्बियों के लिए तकनीक ट्रांसफर पर फ्रेंच सहयोगी और वहां की नौसेना के साथ मिलकर ये कंपनी काम कर रही है।

23,000 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत पर यह सौदा दोनों देशों के बीच हुआ था। इस प्रोजेक्ट के तहत फ्रांस की मदद से भारत को 6 स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बियां मिलनी है।  इसमें से भारत को तीन पनडुब्बी आईएनएस कलवारी, खांडेरी और करंज पहले ही मिल चुकी हैं।  जबकि आज बेड़े में आईएनएस वागीर को जोड़ा गया है।

2017 के अंत में उसे सेवा में लगाया गया था

वहीं वागशीर पर अभी काम चल रहा है। इन अत्याधुनिक पनडुब्बियों की सबसे बड़ी खासियत समुद्र के अंदर चुपके से दुश्मुन को ठिकाने लगा देने की क्षमता है।  ये पनडुब्बी खुफिया जानकारी हासिल करने में माहिर होते हैं, इतना ही नहीं माइंस बिछाने, परमाणु हथियारों से हमला और एरिया सर्विलांस जैसे खासियतों से पूरी तरह लैस होते हैं।  स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों में से पहली, आईएनएस कलवरी को 2015 में लॉन्च किया गया था और 2017 के अंत में उसे सेवा में लगाया गया था।

ये भी पढ़े- लखनऊ- मल्हनी विधानसभा से जीते सपा प्रत्याशी लकी यादव ने जनता का जताया आभार

पनडुब्बी का निर्माण रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (MDSL) द्वारा किया गया है।  एमडीएसएल ने देश के सामरिक हितों को देखते हुए पिछले कुछ वर्षों में पनडुब्बियों और जहाजों के निर्माण और वितरण की गति बढ़ाई है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button