पुरानी झाड़ू इस दिन फेंकना होता है अशुभ, ये बातें जान लीजिए

हमारे पौराणिक धार्मिक ग्रंथों में कई शकुन-अपशकुन, मान्यताएं-परंपराएं बताई गई हैं। यही बातें हमारे जीवन में हमें सुख-समृद्धि, धन-दौलत, सौभाग्य-दुर्भाग्य का रास्ता बताती है।

हमारे पौराणिक धार्मिक ग्रंथों में कई शकुन-अपशकुन, मान्यताएं-परंपराएं बताई गई हैं। यही बातें हमारे जीवन में हमें सुख-समृद्धि, धन-दौलत, सौभाग्य-दुर्भाग्य का रास्ता बताती है।

यह बात हमेशा ध्यान रखने योग्य है कि झाड़ू को कभी भी घर से बाहर अथवा छत पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में चोरी की वारदात होने का भय उत्पन्न होता है।

ये भी पढ़े-उन्नाव : सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण के दिये निर्देश

अमावस्‍या के दिन आप घर से टूटी-फूटी पुरानी वस्‍तुएं या फिर कबाड़ा हटा सकते हैं। इसी के साथ आप पुरानी टूटी हुई झाड़ू भी अमावस्‍या के दिन घर से हटा सकते हैं। अमावस्‍या के दिन झाड़ू हटाने से किसी भी प्रकार का दोष नहीं लगता।

गुरुवार या फिर शुक्रवार को पुरानी झाड़ू को घर से बाहर न फेकें। इन्हें इस दिन घर से फेंकना मां लक्ष्‍मी का अपमान माना जाता है। जिस घर में ऐसा होता है वहां से मां लक्ष्‍मी चली जाती हैं ऐसी मान्यताएं कहती हैं।

झाड़ू अगर टूट टूटकर घर में गिर रही है तो इसे दरिद्रता की निशानी और धन की हानि माना जाता है। ऐसा होने पर घर की परेशानियां बढ़ती है और उस घर पर संकट आने लगता है। इसलिए ऐसी झाड़ू को या तो हटा दें या फिर ठीक से रस्‍सी से बांध दें।

अगर आपके घर की झाड़ू पुरानी हो गई है और आप नई झाड़ू खरीदना चाहते हैं तो मंगलवार, शनिवार या फिर अमावस्‍या का दिन सबसे अच्‍छा माना जाता है। इन्‍हीं दिनों पर नई झाड़ू का प्रयोग करना भी शुरू करना चाहिए। ऐसा करने से घर के दोष समाप्‍त होते हैं और धन संपन्‍नता आती है।

 

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button