कौशाम्बी: सड़क किनारे पड़े मिले सरकारी अभिलेख, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक हैरत अंगेज मामला सामने आया है की जनपद के सिराथू तहसील से करीब एक किलो मीटर की दूरी पर हजारों स्टांप पड़े मिले हैं।

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक हैरत अंगेज मामला सामने आया है की जनपद के सिराथू तहसील से करीब एक किलो मीटर की दूरी पर हजारों स्टांप पड़े मिले हैं। कोई भी स्टांप ब्लैंक नहीं था। इन सरकारी अभिलेखों को किसने फेंका, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। चर्चा है कि स्टांप स्थानीय रजिस्ट्री ऑफिस के हैं। एसडीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार को जांच करने के आदेश दिए हैं। माना जा रहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद चौकाने वाला खुलासा होगा।

बता दें की यह स्टांप तीन दिनों से पड़े हुए हैं। इनमें ज़मीनों की रजिस्ट्री की लिखापढ़ी हैं। अभिलेखों पर सिराथू रजिस्ट्री ऑफिस का नाम दर्ज हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही हो पाई हैं की ये स्टांप सिराथू रजिस्ट्री कार्यालय के ही हैं। और यही के कर्मचारियों ने किन्ही परिस्थितियों में उन्हें फेंका हैं। सवाल इस बात का है कि सरकारी अभिलेखों को इतनी बड़ी संख्या में क्यों फेंका गया।

इसकी वजह क्या हो सकती है। इसके पीछे कहीं कोई बड़ा खेल तो नहीं किया गया है। यदि अभिलेख किसी काम के नहीं थे तो उनको जला क्यों नहीं दिया गया।

इन तमाम सवालों का जवाब हर कोई जानना चाहता हैं। स्टांप मिलने के बाद सिराथू तहसील व रजिस्ट्री कार्यालय के अफसरों वा कर्मचारियों में हड़कम्प मचा हुआ हैं। लोगों का कहना हैं कि यदि प्रकरण की जांच में हेराफेरी नहीं की गई तो चौकाने वाले तथ्य सामने आएंगे। साथ ही कई जिम्मेदारों के खिलाफ करवाई भी हो सकती हैं। वही इस मामले में सिराथू एसडीएम प्रखर उत्तम ने बताया कि सड़क किनारे बड़ी संख्या में स्टांप पड़े मिले हैं। इन्हें किसने और क्यों फेंका है ? इसकी जांच तहसीलदार से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट-मानसिंह विश्वकर्मा

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button