कौशांबी : हैवान पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट में पति ने डाली लोहे की रॉड

कौशांबी जनपद में महिला अपराध रुकने का नाम नही ले रहा हैं। शुक्रवार को दलित किशोरी से गैंगरेप का मामला अभी लोग भूले भी नही थे

कौशांबी जनपद में महिला अपराध रुकने का नाम नही ले रहा हैं। शुक्रवार को दलित किशोरी से गैंगरेप का मामला अभी लोग भूले भी नही थे कि रविवार को महिला के साथ दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। महिला को सीएचसी कनैली में भर्ती किया गया था। जहाँ पर हालत नाजुक देख डॉक्टर ने हायर सेंटर मंझनपुर रेफर कर दिया। जहा पर महिला का इलाज़ चल रहा हैं।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक आज

कौशांबी थाना क्षेत्र के कायमपुर की रहने वाली विवाहिता को हैवान बने उसके पति शैलेश ने शराब के नशे में जमकर पीटा। इतना ही नही इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए पति ने महिला के मुंह मे कपड़ा ठूस कर पहले निर्वस्त्र किया। आंखों पर पट्टी बंधी और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की सरिया डाल दी। जिससे महिला बेहोश हो गयी। पति ने उसे मरा समझ कर गाँव से कुछ दूर पर फेंक कर फ़रार हो गया। और मायके वालों से फोन कर बताया कि उनकी बेटी घर से भाग गई हैं। जानकारी होने पर परिजन बेटी को कई दिनों तक खोजने पर एक बुजुर्ग के घर पर मिली। तो परिजनों ने बेटी को सीएचसी कनैली में भर्ती कराया। जहा हालत नाजुक होने पर उसको मंझनपुर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। जहा उसका इलाज़ चल रहा हैं। उधर परिजन की शिकायत के बाद सीओ सदर ने जांच कर कार्यवाई की बात कही हैं।

Report- Saif Rizvi

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button