घर के मंदिर में जरूर रखें ये चीजें, नहीं होगी पैसों की किल्लत

घर में सुख-शांति के लिए मंदिर जरूर रखा जाता है। मंदिरों में कुछ चीजें रखना बहुत अच्छा माना जाता है। अगर ये चीजें मंदिर में न हों तो यह अशुभ हो सकता है। मंदिर इन जरूरी चीजों के बिना अधूरा ही है।

घर में सुख-शांति के लिए मंदिर जरूर रखा जाता है। मंदिरों में कुछ चीजें रखना बहुत अच्छा माना जाता है। अगर ये चीजें मंदिर में न हों तो यह अशुभ हो सकता है। मंदिर इन जरूरी चीजों के बिना अधूरा ही है।

मोरपंख- भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख काफी पसंद है। ऐसे में इसे पूजा घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मकता आती है। साथ ही मोर पंख से घर में कीड़े-मकोड़े और छिपकली नहीं आती है।

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड पर जारी है कोरोना का कहर, एक्टर विक्की कौशल भी हुए संक्रमित

-गंगाजल- मंदिर में गंगाजल रखने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा हासिल होती है। मंदिर में किसी चांदी या पीतल के पात्र में गंगाजल रखना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है

-शालिग्राम- मंदिर में शालिग्राम रखना काफी शुभ माना जाता है। रोजाना तुलसी के पत्तों को जल में मिलाकर शालिग्राम को स्नान करवाना चाहिए। इससे भगवान श्रीहरि व धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा मिलती है। ऐसे में आर्थिक परेशानी दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

-गौमूत्र- हिंदू धर्म में गौ मूत्र को सबसे शुद्ध माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इससे घर में देवी-देवताओं का वास होने के साथ उनका आर्शीवाद बना रहेगा।

-शंख- बहुत कम लोग यह जानते हैं कि शंख समुद्र मंथन के समय प्राप्त चौदह रत्नों में से एक है। मां लक्ष्मी के साथ उत्पन होने के कारण यह उनको बहुत प्रिय है। इसलिए कहा जाता है कि घर के पूजा स्थान पर इसे ज़रूर रखना चाहिए।

-घर में जहां पर मंदिर बना हो, ध्‍यान रखें कि उस ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button