जानिए, आज का इतिहास, घटी थीं ये बड़ी घटनाएं…

इतिहास के पन्नों में दर्ज आज के दिन घटित हुईं वो तमाम घटनाएं जिनका जिक्र हम यहं कर रहे हैं। ये वो घटनाएं हैं।

इतिहास (history) के पन्नों में दर्ज आज के दिन घटित हुईं वो तमाम घटनाएं जिनका जिक्र हम यहं कर रहे हैं। ये वो घटनाएं हैं। जिन्होंने देश-दुनिया में लोगों को चौंका दिया या फिर खुशी के पल देकर पन्नों में दर्ज हो गईं।

इतिहास (history) के पन्नों में दर्ज सारी घटनाएं हमारी आने वाली पीढ़ियों को उनसे अवगत कराती हैं और जानने का मौका देती हैं कि, हमारे पूर्वज या फिर हमारा अतीत कैसा था। तो आइये एक नजर डालते हैं आज के इतिहास (History) पर…

3 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ —

महान वैज्ञानिक गैलिलियों ने 1621 में दूरबीन की खोज की।
ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फ़ॉकलैंड द्वीप पर 1833 में कब्जा किया।
रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में ‘पौष मेला’ का उद्घाटन 1894 में किया।
शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम 1901 में खुला।
अमेरिका में डाक बचत बैंक का 1911 में उद्घाटन हुआ।
अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज 1920 में अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ।
तुर्की और आर्मिनिया के बीच 1920 में शांति संधि।
महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से 1929 में मिले।
बेल्जियम में जहरीली गैस का रिसाव 1930में हुआ उसमे 60 लोग मरे।
टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण 1943 में किया गया।
1948 चीन के शरणार्थी जहाज में विस्फोट, 1100 लोग मरे।
अफ्रीकी देश अल्जीरिया में 1954 में भूकंप से 1400 लोग मरे।
1956 में फ्रांस के एफिल टॉवर के ऊपरी हिस्से में आग लगने से नुकसान।
अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पहली बार 1957 में बिजली घड़ी प्रदर्शित की गयी।
अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य 1959 में घोषित किया गया।
अफ्रीकी देश युगांडा 1962 में गणतंत्र बना।
देश के पहले मौसम विज्ञान राकेट ‘मेनका’ का 1968 में प्रक्षेपण।
1971 में भारत पाकिस्तान युध्द शुरू और राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की।
बर्मा (अब म्यांमार) में संविधान को 1974 में अंगीकार किया गया।
इजरायल ने 23 साल बाद सोवियत संघ में वाणिज्य दूतावास को 1991 में दोबारा खोला।
अमरीका और रूस ने अपने परमाणु हथियारों की संख्या को आधा करने पर 1993 में सहमति जताई।
अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा ‘स्टार्ट द्वितीय’ संधि पर 1993 में हस्ताक्षर किया गया।
इटली के अभिनेता एवं लेखक डारियो फो को 1997 में साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।
1998 में अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या।
वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोशिबा को संयुक्त रूप से देने की 2002 में घोषणा की गई।
12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने के लिए 2004 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुँचे।
यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण 2005 में विफल।
गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की 2006 में घोषणा की।
चीन की मारग्रेट चान ने 2007 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान संभाली

ये भी पढ़े-कोविशील्ड के बाद अब इस स्वदेशी वैक्सीन को एक्सपर्ट कमेटी ने दी हरी झंडी, अब सिर्फ…

3 जनवरी को जन्मे व्यक्ति –

सामाजिक कार्यकर्त्ता, भारत में पहली महिला शिक्षक, और मराठी भाषा में पहली महिला कवयित्री सावित्रीबाई फुले का 1831 में जन्म।
एशिया की सबसे पुरानी प्रिंटिंग प्रेस के संस्थापक मुंशी नवल किशोर का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 1836 जन्म।
प्रख्यात कलाकार नंदलाल बोस का 1882 में जन्म।
मशहूर स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का 1889 में जन्म।
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक का 1927 में जन्म।
प्रसिद्ध भारतीय राजनेता जसवंत सिंह का 1938 में जन्म।
बॉलीवुड अभिनेता संजय खान का 1941 में जन्म।
आकाशवाणी व दूरदर्शन की स्वर-परीक्षित एवं मान्यता-प्राप्त कलाकार बागेश्री चक्रधर का 1954 में जन्म।
मॉडल, बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग का 1977 में जन्म।
भारतीय पार्श्वगायक नरेश अय्यर का 1981 में जन्म।
भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक जयपाल सिंह का 1903 में जन्म।
प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद का 1915 में जन्म।

3 जनवरी को हुए निधन –

1972 में लेखक व नाटककार मोहन राकेश का निधन।
2002 में भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का निधन।
2005 में भारतीय सरकारी अधिकारी जे एन दीक्षित का निधन।
1979 में विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक परशुराम चतुर्वेदी का निधन।
1871 में केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक कुरिआकोसी इलिआस चावारा का निधन।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button