जानिए क्यों महादेव को चढ़ती हैं भांग

सोमवार का दिन भोलेनाथ को सर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव की पूरी विधि विधान से पूजा करने से सभी परेशानी दूर हो जाती है।

सोमवार का दिन भोलेनाथ को सर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव की पूरी विधि विधान से पूजा करने से सभी परेशानी दूर हो जाती है। कई लोग सोमवार के दिन व्रत भी रखते हैं। भगवान शिव को भांग, धतूरा और बेलपत्र बेहद प्रिय होते हैं।

ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव भांग , धतूरा चढ़ाने से ही प्रसन्न होते है। लेकिन क्या आप पता हैं कि भगवान शिव को भांग क्यों चढ़ाया जाता है। इसके पीछे पुराण में एक कथा का वर्णन किया गया है।

कथा के अनुसार देवता और असुरों के बीच समुद्रमंथन से निकले अमृत और विषपान की जब बात आई तो कोई भी विषपान करने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। वहीं देवता और असुरों के बीच हुए इस मतभेद के बाद देवता और दैत्य दोनों गण भगवान् विष्णु के पास गए। जिसके बाद भगवान विष्णु ने तब महादेव का आह्वाहन किया।

आपको बता दें कि भगवान शिव ने संसार की सुरक्षा के लिए विष को अपने गले में उतर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक मंथन के बाद निकले विष में सबसे अधिक मात्रा में धतूरे और भांग थी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button