यहाँ बन रहे है श्री राम की नगरी में जलने वाले गोबर के दीए, आप भी खरीद सकते है इसे

अभियान राष्ट्रीय कामधेनु आयोग द्वारा इस साल 'कामधेनु दीपावली अभियान" चलाया गया है। इस अभियान में गाय के गोबर के महत्त्व को सभी लोगों तक पहुँचाया जाएगा।

अभियान राष्ट्रीय कामधेनु आयोग द्वारा इस साल ‘कामधेनु दीपावली अभियान’ चलाया गया है। इस अभियान में गाय के गोबर के महत्त्व को सभी लोगों तक पहुँचाया जाएगा। इसके साथ ही लोग इनको खरीद भी सकती है। दिवाली का त्यौहार भी नजदीक है इसी के चलते पूजा में काम आने वाले खास 12 आइटम को गाय के गोबर से तैयार किया गया है. इसको तैयार किया है महिला समूह ने।

ये भी पढ़े-1 दिसंबर से देशभर में फिर से लगाया जाएगा लॉकडाउन?

आपको जानकार हैरानी होगी कि, अयोध्या में तैयार होने वाले दिए भी यही तैयार होते है। आरकेए के अध्यक्ष डॉ.वल्लभभाई कथीरिया का कहना है कि “कामधेनु दीपावली अभियान” से पहले हम पीएम नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर गौमाया गणेश अभियान चलाया था। गाय का गोबर मिलाकर मूर्तियां तैयार की गईं थी। अभियान के सफल होने के बाद अब दीवाली के लिए तैयारी की गई है। दीवाली के लिए खास दिये, मोमबत्ती, धूपबत्ती, अगरबत्ती, शुभ-लाभ, स्वस्तिक, समरणी, हार्डबोर्ड, वॉल-पीस, पेपर-वेट, हवन सामग्री, भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां बनाई गई हैं। इस अभियान से पंचगव्य उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उनकी माने तो, जितना डिमांड होगा उससे ज्यादा ही माल बने ये बेहतर होगा। उन्होंने इससे सम्बंधित एक लेख भी तैयार किया है। देश के 11 करोड़ परिवारों तक 33 करोड़ गाय के गोबर से बने दिए पहुंचाने का लक्ष्य लिया है. इसमे से 3 लाख दियों का ऑर्डर हमे अयोध्या, एक लाख वाराणसी से पहले ही मिल चुका है. इसके पीछे हमारा सबसे बड़ा मकसद चीन के बने दियों को खत्म कर अपने लोगों के लिए रोज़गार के रास्ते खोलने हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button