LIVE India Coronavirus Updates: 24 घंटे में महाराष्ट्र के 75 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, कुल 20 की मौत

मुंबई। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 6387 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1,51,767 हो गई है। इसमें अब तक 64,425 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 4337 लोगों की जान जा चुकी है। देश में जानलेवा महामारी के 83,004 एक्टिव केस हैं। वहीं, 24 घंटों में महाराष्ट्र में 75 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि कुल 20 की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के कारण T20 विश्व कप को 2022 तक स्थगित किया जा सकता है। कोरोना वायरस से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए…

27 May,2020
  • 01:28 PM

    ICC ने अभी नहीं लिया कोई फैसला

    आईसीसी ने T20 विश्व कप को स्थगित करने का निर्णय नहीं लिया है और इस साल की योजना के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस आयोजन के लिए तैयारी चल रही है। यह विषय कल आईसीसी बोर्ड की बैठक के एजेंडे में है और सही समय आने पर निर्णय लिया जाएगा: आईसीसी के प्रवक्ता

  • 01:15 PM

    कर्नाटक में 122 नए मामले

    कर्नाटक में मंगलवार शाम 5 बजे से आज दोपहर 12 बजे तक कोरोना वायरस के 122 नए मामले सामने आए हैं और 1 की मौत हुई है। राज्य में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,405 हो गई है। इसमें से 1,596 एक्टिव केस है और 45 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

  • 01:06 PM

    सबसे पहले पंजाब ने शुरू किया लॉकडाउन

    सबसे पहले लॉकडाउन पंजाब ने शुरू किया। इसके बाद राजस्थान और महाराष्ट्र ने भी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया। पंजाब सबसे पहला राज्य था, जिसने मुख्यमंत्रियों की पीएम के साथ बैठक से पहले ही लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया था। राहुल जी आप कहते हैं लॉकडाउन समाधान नहीं है, क्या आप ये बात अपने मुख्यमंत्रियों को नहीं बताते? या फिर वे आपकी बात नहीं सुनते या फिर आपके विचार को महत्व नहीं देतेः : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

  • 12:55 PM

    राहुल लड़ाई को रहे कमजोर: रविशंकर प्रसाद

    जब से कोरोना की दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति आई है तब से राहुल गांधी देश के संकल्प को इस लड़ाई के मामले में कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। ये सबकुछ वो झूठ, गलत बयानबाजी और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर करने की कोशिश कर रहे हैं: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

  • 12:47 PM

    हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 247 मामले

  • 12:26 PM

    इस साल नहीं होगा भारत-चीन सीमा व्यापार

    पिथौरागढ़ में लिपुलेख दर्रे के माध्यम से 1 जून से शुरू होने वाला भारत-चीन सीमा व्यापार इस बार कोरोना वायरस के कारण नहीं होगा। यह व्यापार मानसरोवर यात्रा के दौरान होता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है: पिथौरागढ़ जिला मजिस्ट्रेट

  • 12:14 PM

    आंध्र प्रदेश में 68 नए मामले

    पिछले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 68 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2787 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

  • 11:59 AM

    2022 तक स्थगित हो सकता है T20 विश्व कप

    T20 क्रिकेट विश्व कप 2022 तक स्थगित होने की संभावना है, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है: आईसीसी सूत्र

  • 11:50 AM

    महाराष्ट्र पुलिस में 75 नए मामले

    पिछले 24 घंटों में 75 पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। महाराष्ट्र पुलिस में संक्रमितों की कुल संख्या 1964 पहुंच गई है, जबकि अब तक 20 लोगों की मौत हुई है। इसमें से 1095 एक्टिव केस हैं औ 849 कर्मचारी ठीक हो चुके हैं: महाराष्ट्र पुलिस

  • 11:40 AM

    मेडिकल स्टाफ को फूल बांट रही पुलिस

    मेडिकल स्टाफ को फूल बांट रही पुलिस

    श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस कोरोना वायरस महामारी के वक्त अपनी सेवाएं दे रहे डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को फूल बांट रही है।

  • 11:03 AM

    राहुल गांधी की स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बातचीत

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वास्थ्य विशेषज्ञ आशीष झा से पूछा की कोरोना वायरस का वैक्सीन कब तक आएगा। इसका जवाब देते हुए झा ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि अगले साल तक वैक्सीन आ जाएगा।

  • 10:55 AM

    असम में 62 कोरोना मरीज हुए ठीक

    असम में कोरोना वायरस के चार नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में अब 617 एक्टिव केस के साथ कुल 686 मामले हैं। इसमे से 62 लोग ठीक हो चुके हैं और 4 लोगों की मौत हुई है: हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री

  • 10:52 AM

    कर्नाटक में खुलेंगे मंदिर, मस्जिद और चर्च

    हम 31 मई के बाद से राज्य में मंदिरों, मस्जिदों और चर्चों को खोलने जा रहे हैं: कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा

  • 10:49 AM

    झारखंड में कुल 408 मामले

    झारखंड में अब तक कोरोना वायरस के 408 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 234 एक्टिव केस हैं, 170 लोग ठीक हो चुके हैं और 4 लोगों ती मौत हुई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

  • 10:38 AM

    ICMR ने राज्यों को लिखा पत्र

    आईसीएमआर ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को RT-PCR किट के जरिए प्राइवेट लैब्स में हो रहे कोरोना टेस्ट की कीमतों को लेकर पत्र लिखा है।

  • 10:28 AM

    ओडिशा में कोरोना के 76 नए मामले

    76 नए मामले सामने आने के बाद ओडिशा में अब कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,593 हो गई है। राज्य में 853 एक्टिव केस हैं, 733 लोग ठीक हो चुके हैं और 7 लोगों की अब तक मौत हुई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

  • 10:25 AM

    लोगों से मास्क पहनने की अपील

    लोधी गार्डन में दिल्ली पुलिसकर्मी लोगों से मास्क पहनने और शारीरिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का पालन करने की अपील कर रही है।

  • 10:13 AM

    ब्लॉक स्तर पर कोरोना टेस्ट शुरू

    जम्मू और कश्मीर के राजौरी में सरकारी मेडिकल कॉलेज ने ब्लॉक स्तर पर कोरोना वायरस का टेस्ट शुरू कर दिया है। राजौरी के नोडल अधिकारी डॉ. जावेद चौधरी का कहना है, हर दिन लगभग 250 नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है। इससे मेडिकल कॉलेजों पर तनाव कम होगा।

  • 10:04 AM

    दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक लगा हुआ है।

  • 09:53 AM

    राजस्थान में 109 नए मामले

    राजस्थान में सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस के 109 नए मामले सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 7,645 हो गई है: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

  • 09:38 AM

    सूरत में शुरू हुई डाइंग यूनिट्स

    लॉकडाउन के चौथे चरण के बीच सूरत की डाइंग यूनिट्स ने 25-30 फीसद कर्मचारियों के साथ काम शुरू कर दिया है। सूरत की एक डाइंग यूनिट के मालिक परेश चौधरी का कहना है, हम सरकार के सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं, लोगों का रोजाना तापमान चेक किया जा रहा है। कर्मचारियों के लिए मास्क और सेनेटाइजर अनिवार्य है। हम शारीरिक दूरी की पालन कर रहे हैं।

  • 09:15 AM

    24 घंटे में 6387 नए मामले

    पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 6387 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1,51,767 हो गई है। इसमें अब तक 64,425 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 4337 लोगों की जान जा चुकी है। देश में जानलेवा महामारी के 83,004 एक्टिव केस हैं।

  • 09:08 AM

    कोलकाला में बस सेवाएं फिर से शुरू

    नार्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NBSTC) ने आज से उत्तर बंगाल के जिलों और कोलकाता में अंतर जिला बस सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं।

  • 08:59 AM

    सभी जिले ऑरेंज जोन में शामिल

    पहाड़ी क्षेत्र जो पहले ग्रीन जोन में थे, अब वह भी ऑरेंज जोन में आ गए हैं। राज्य के सभी जिलों में कोरोना वायरस के मामले पाए जाने के बाद कुल मामलों की संख्या 400 पहुंच गई है: अमित नेगी, उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य सचिव

  • 08:48 AM

    झारखंड में कोरोना के 19 नए मामले

    झारखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस के 19 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 426 हो गई है। इसमें से 247 एक्टिव मामले हैं: झारखंड स्वास्थ्य मंत्रालय

  • 08:40 AM

    घर जाने के लिए इकट्ठा हुए प्रवासी

    घर जाने के लिए इकट्ठा हुए प्रवासी

    मुंबई के लोकमान्य तिलक स्टेशन पर मंगलवार रात अपने मूल स्थानों पर वापस जाने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार इकट्ठा हो गए।

  • 08:28 AM

    दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट में एक यात्री कोरोना पॉजिटिव

    एयर इंडिया (AI9I837) की दिल्ली-लुधियाना उड़ान में एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यात्री एयर इंडिया के सुरक्षा विभाग में काम करता है और वह पेड टिकट पर यात्रा कर रहा था। इस विमान के सभी यात्रियों को क्वारंटाइन किया गया है: एयर इंडिया

  • 08:28 AM

    44 लाख प्रवासी श्रमिकों ने की यात्रा

    आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौतम सवांग ने बताया कि विजयवाड़ा से पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 1400 यात्रियों को लेकर एक श्रमिक एक्सप्रेस को रवाना किया गया है। भारतीय रेलवे के अनुसार 25 मई तक 3,274 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिए 44 लाख यात्री को उनके गृह राज्य भेजा जा चुका है। 25 मई को 223 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 2.8 लाख लोगों ने यात्रा किया।

  • 08:04 AM

    छपरा में फंसा हंग्री का नागरिक

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छपरा में फंसे हंग्री के नागरिक विक्टर से बात की। विक्टर कोरोना वायरस के कारण देश में लगे लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए हैं।

  • 07:58 AM

    3,393 भारतीय लौटे स्वदेश

    वंदे भारत मिशन हमारे नागरिकों की लगातार सेवा कर रहा है। 26 मई 2020 को 19 उड़ानों के जरिए 3,393 भारतीय नगरिकों अबू धाबी, दुबई, बहरीन, मनीला, सेबू, वैंकूवर, टेल अवीव, सिंगापुर, बर्मिंघम, न्यूयॉर्क, मॉस्को, कारागांडा, बिश्केक और मिन्स्क से वापल लाए गए हैं: हरदीप सिंह पुरी, नागरिक उड्डयन मंत्री

  • 07:36 AM

    महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले

    दूसरे राज्यों से प्रवासी मजदूरों के लौटने से उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, असम और ओडिशा में तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 54 को पार कर गई है और अब तक 1,792 लोगों की मौत हुई है।

  • 07:35 AM

    60 हजार कोरोना पीड़ित हुए ठीक

    देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,45,380 हो गई है और अब तक 4,167 लोगों की मौत भी हुई है। अब तक 60 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button