यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, देखें अपना राशिफल

मेष : यह राशि व्यक्ति के सिर, मस्तिष्क, खोपड़ी, बाहरी कान, नाक और चेहरे की त्वचा पर अधिकार रखती है इसलिए मेष राशि वाले स्त्री-पुरुष प्राय: सिरदर्द से परेशान रहते हैं। उनके क्रोधित होने पर उनका रक्तचाप बढ़ जाता है और सिर में दर्द होने लगता है।

वृष : इस राशि वाले खानपान के बहुत शौकीन होते हैं। यह शौक उनकी समस्या का कारण भी बन जाता है। खाने-पीने की अधिकता से उनकी तोंद निकल आती है, मोटापा या वजन भी बढ़ जाता है। गले की समस्या भी उन्हें तंग करती है।

मिथुन : इस राशि वालों का नाड़ी तंत्र उनके नियंत्रण में रहता है इसलिए वे कम समय में अधिक से अधिक कार्य जल्दी कर डालना चाहते हैं। परिणामत: वे अपने नाड़ी तंत्र पर अधिक दबाव डालते हैं।

कर्क : इस राशि वालों को बदहजमी और पेट आदि की समस्याएं तंग करती हैं। कर्क राशि का अधिकार जातक के गाल, आंखों, चेहरे, गर्भाशय और पेट पर होता है। शारीरिक रूप से वे भावनात्मक समस्याओं से परेशान रहते हैं। उन्हें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण अवश्य रखना चाहिए।

सिंह : इस राशि का अधिकार व्यक्ति के हृदय तथा रक्त संचालन पर होता है। सिंह एक निर्धारित प्रतीक है। सिंह राशि वाले निश्चित राय, कल्पना तथा मार्ग वाले होते हैं, जिनका स्वामित्व वे स्वयं करते हैंसे करनी चाहिए।

कन्या : इस राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति बहुत जागरूक तथा सतर्क रहते हैं। विषाणुओं के फैलने का डर उन्हें हमेशा सताता रहता है इसलिए वे बार-बार हाथ धोते रहते हैं। इनके लिए शाकाहारी भोजन लाभदायक होता है। कन्या राशि का अधिकार स्त्री-पुरुष के यकृत और पाचन रस की थैली पर होता है। कई लोग बदहजमी की समस्या से भी परेशान रहते हैं।

तुला : इस राशि वाले सौंदर्य एवं बुद्धि के धनी होते हैं। उनकी प्रतिभा का कारण उनका आंतरिक सौंदर्य होता है। उनकी शारीरिक त्वचा अच्छी होती है परंतु कील-मुहांसों से परेशान रहते हैं।

वृश्चिक : इस राशि वाले बड़ी आंत की समस्या और कब्ज से भी पीड़ित रहते हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए उन्हें रेशे वाले यानी फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन करना चाहिए। इनमें संतान उत्पत्ति की अधिकता बनी रहती है। कामुकता के कारण कई तरह के यौन संक्रमित रोगों से ग्रस्त होने का खतरा हमेशा बना रहता है।

धनु : इस राशि वालों का स्वामी बृहस्पति है इसलिए किसी भी बीमारी या पीड़ा से ग्रस्त होने पर भी वे जल्दी ठीक हो जाते हैं। राशि का प्रभाव कूल्हे वाले भाग पर अधिक पड़ता है। जांघ, कूल्हे या पैल्विस यानी वस्ती प्रदेश के चोटिल होने का खतरा उनमें बराबर बना रहता है।

मकर : इस राशि वाले स्वास्थ्य की परेशानियों से घिरे रहते हैं। पित्ताशय की सूजन, घुटने की चोट आदि से वे प्राय: ग्रस्त रहते हैं। उन्हें अपने स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए तैरना, घुड़सवारी एवं नियमित प्राणायाम करना चाहिए परन्तु उनके लिए टहलना और पैदल भ्रमण करना हानिकारक हो सकता है।

कुंभ : इस राशि वाले स्टार्च वाला खानपान अधिक पसंद करते हैं। उचित मात्रा में ऐसा खान-पान उनके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है परंतु इस राशि के स्त्री-पुरुष खाने-पीने की चीजों पर टूट पड़ते हैं जो उनके लिए एक या अनेक समस्याएं पैदा कर देती है। आमतौर पर ये लोग खाने-पीने के बाद आधा घंटे से लेकर एक घंटे के बीच सो है।

मीन : इस राशि के लोग भोजन प्रेमी होते हैं लेकिन इनका पाचन तंत्र इन्हें अधिक भोजन की इजाजत नहीं देता। इस राशि की महिलाओं को ऊंची एड़ी की चप्पल नहीं पहननी चाहिए।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button