लखनऊ- हो जाइये तैयार, जल्द बढ़ने वाली है ठंड

प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत सूबे के लगभग सभी जिलों के मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा है। हाल ही में ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है।

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत सूबे के लगभग सभी जिलों के मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा है। हाल ही में ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है।

इसके असर से आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी बढ़ गई है। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव हुआ। इस वजह से सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं और सर्दी बढ़ा रही हैं।

यह भी पढ़े: वित्त सचिव अजय भूषण ने दूसरे प्रोत्साहन पैकेज के दिए संकेत, कही यह बात

असर कड़ाके की ठंड में तब्दील हो सकता है

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल के रिहायशी इलाकों में काफी बर्फबारी के चलते प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा जिसके चलते ठंड अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ेगी। राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम वघ्ज्ञिान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक अगले कुछ दिनों में पारा और गिरने की संभावना है। इसका असर कड़ाके की ठंड में तब्दील हो सकता है।

अगले एक हफ्ते में प्रदेश के तमाम जिलों का तापमान 2 से 4 डिग्री तक की गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में भी एअर प्रेशर एरिया विकसित हो रहा है। जिसकी की वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

रायबरेली समेत तमाम जिलों में दीपावली तक ठंड बढ़ जाएगी

जो ठंड को और बढ़ाएगी। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली से सटे यूपी के जिलों नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा में ठंड का प्रभाव ज्यादा बढ़ेगा। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, इटावा, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच और रायबरेली समेत तमाम जिलों में दीपावली तक ठंड बढ़ जाएगी। जिसके चलते लोगों को अच्छे खासे गर्म कपड़े भी निकालने पड़ सकते हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button