लखनऊ : सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले लकी यादव, कही ये बात..

सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गुरुवार को मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में विजयी लकी यादव ने मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गुरुवार को मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में विजयी लकी यादव ने मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। भाजपा सरकार द्वारा तमाम अनियमितताओं के बावजूद विजयी होने पर बधाई दी।

ये भी पढ़े-लखनऊ : काजी मौलाना आलम रजा खां नूरी के निधन पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जताया शोक

लकी यादव ने अखिलेश यादव को जौनपुर की प्रसिद्ध इमरती भी खिलाई। अखिलेश ने लकी यादव को जनता की सेवा करते रहने को कहा तभी वे 2022 के चुनाव में ज्यादा मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों के कल्याण की नीतियों पर चलती है। भाजपा नफरत और समाज को बांटने का काम करती है। समाजवादियों को उनसे सजग रहना है और उनकी साजिशों का जनता के बीच पर्दाफाश करना है।

उन्होंने जौनपुर मल्हनी क्षेत्र के मतदाताओं को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि लकी यादव पारसनाथ यादव के पुत्र हैं। पारसनाथ जौनपुर जनपद के कद्दावर समाजवादी नेता थे। वे राज्य विधानसभा के 7 बार विधायक, 3 बार मंत्री और दो बार लोकसभा सांसद रहे थे। अपने जनपद में उनकी असीम लोकप्रियता के चलते भाजपा वहां अपनी पूरी ताकत झोंक देने के बावजूद पराजित रही।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button