उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति में सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।" एम.वेंकैया नायडू ने कहा कि गांधी जी शांति, अहिंसा, नि:स्वार्थ सेवा के साधक थे।

उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह पूरा जीवन समाज के पिछड़े और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे।

अखिल विश्व के कल्याण का मार्ग दीप्त करते हैं

एम.वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu)  ने यहां जारी एक संदेश में कहा कि महात्मा गांधी ने समाज के दुर्बल वर्गों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किए। उनके सिद्धांत और जीवन आज भी अखिल विश्व के कल्याण का मार्ग दीप्त करते हैं। उन्हें याद करते हुए, उनका अनुसरण करने का भी संकल्प लेना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने कहा , “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति में सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”
एम.वेंकैया नायडू ने कहा कि गांधी जी शांति, अहिंसा, नि:स्वार्थ सेवा के साधक थे।

अपने वचन और कर्म से उन्होंने समय की रेत पर अपनी अमिट छाप छोड़ी, विश्व भर के कई लोगों को अहिंसा का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया। एम.वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu)  ने अपने संदेश में महात्मा गांधी के इस कथन का भी उल्लेख किया,”अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है। यदि हम इसका पूरी तरह से पालन न भी कर पाएं तो भी हमें इसकी भावना को समझना चाहिए और जहां तक संभव हो हिंसा का त्याग करना चाहिए -महात्मा गांधी।”

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button