महराजगंज: सिर्फ जाल में फंसे तेंदुए की गुर्राहट से भाग निकले शिकारी

महराजगंज के सोहंगिबरवा वन्य जीव प्रभाग में आज एक तेंदुआ शिकारियों की जाल में फंस गया। तेंदुए की गुर्राहट से शिकारी तो भाग खड़े हुए लेकिन उनकी बनाई जाल में तेन्दुआ फंस गया।

महराजगंज के सोहंगिबरवा वन्य जीव प्रभाग में आज एक तेंदुआ शिकारियों की जाल में फंस गया। तेंदुए की गुर्राहट से शिकारी तो भाग खड़े हुए लेकिन उनकी बनाई जाल में तेन्दुआ फंस गया। तेंदुआ फंसने के बाद आस-पास के गांव के किसानों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े: खुशखबरी: उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन में रिक्त पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

ग्रामीणों में अफरा- तफरी मच गयी। निचलौल रेंज के मिश्रौलिया गुलरभार गांव के समीप आज एक तेंदुआ शिकारियो के बिछाए जाल में फंस गया। लेकिन तेंदुआ की हरकत से शिकारी भाग गए। ग्रामीणों ने तेंदुआ फंसने की सूचना वन विभाग को दे दिया। वन विभाग की टीम ने शाम को कड़ी मशक्कत से जाल में फंसे तेंदुए को काबू कर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया। तेंदुए की पैर में केई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बेहोश कर जाल में फंसा लिया।

तेंदुए को पकड़कर सोहंगीबरवा वन्य जीव प्रभाग में इन दिनों शिकारियो के हौसले बुलंद है और लगातार वन्य जीव को शिकारियो द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे पूर्व भी तेंदुए शिकारियो की जाल में फंस चुके है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़कर डॉक्टरी परीक्षण और इलाज के।बाद घने जंगलों में छोड़ने की तैयारी है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button