महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना सक्रिय मामलों में आई कमी

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह तक जहां महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी आयी है वहीं नौ राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेश में इसके मामले बढ़े हैं।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह तक जहां महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी आयी है वहीं नौ राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेश में इसके मामले बढ़े हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में 13, मणिपुर और लक्षद्वीप में नौ-नौ, सिक्किम में चार, गोवा में तीन, दादर और नागर हेवली एवं दमन और द्वीव, मिजोरम में दो-दो और तेलंगाना में एक सक्रिय मामला बढ़ा है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के 1633, मध्य प्रदेश में 724, केरल में 567, उत्तरप्रदेश 299, राजस्थान में 227, गुजरात 219 और तमिलनाडु में 173 सहित अन्य राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामले कम हुए है।

ये भी पढ़ें-  ऋषभ पंत ने भारत लौटने के बाद दिया बड़ा बयान, बोले- यह मेरे जीवन का…

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा जहां एक करोड़ छह लाख 10 हजार 883 पहुंच गया है। वहीं इससे निजात पाने वालों की संख्या एक करोड़ दो लाख 65 हजार 706 तक पहुंच गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,52,869 तक पहुंच गया है और सक्रिय मामलों की संख्या दो लाख से नीचे 1,92,308 तक रह गयी। देश में आठ लाख छह हजार 484 लोगों को कोरोना को टीका लगाया गया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button