मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना बिगड़ जाएंगे भाग्य

मकर संक्रांति का त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस साल ये पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस साल ये पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। जब सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा का विधान है। इस दिन लाखों श्रद्धालु गंगा और अन्य पावन नदियों के तट पर स्नान और दान करते हैं। आइए जानते हैं इस दिन भूलकर भी कौन से काम नहीं करने चाहिए…

कुछ लोग सुबह उठते ही चाय और स्नैक्स खाना शुरू कर देते हैं लेकिन शुभ दिन ऐसा ना करें। इस दिन बिना स्नान किए भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन गंगा या किसी नदी में जाकर स्नान करना चाहिए इसलिए गंगा या पवित्र नदी ना सही लेकिन कम से कम घर पर स्नान जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़े-झांसी: कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का ड्राई रन शुरू

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) प्रकृति के साथ जश्न मनाने का पर्व है। इस दिन घर के अंदर या बाहर किसी पेड़ की कटाई-छंटाई भी नहीं करनी चाहिए।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन आप किसी भी तरह का नशा नहीं करें। शराब, सिगरेट, गुटका आदि जैसे सेवन से आपको बचना चाहिए। इस दिन मसालेदार भोजन का सेवन नही करना चाहिए। इस दिन तिल, मूंग दाल की खिचड़ी इत्यादि का सेवन करना चाहिए और इन सब चीजों का यथाशक्ति दान करना चाहिए।

अगर सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो संध्या काल में अन्न का सेवन न करें। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पूजा-पाठ करें।

इस दिन भूलकर भी लहसुन, प्याज और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। मकर संक्रांति का पर्व सादगी के साथ मनाना चाहिए। खाने में भी सात्विकता का पालन करें।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button