छठ पूजा : इस तरह आसानी से ऐसे बनाएं छठ का प्रसाद ठेकुआ

छठ का त्योहार 18 नवंबर यानी आज से शुरू हो रहा है। छठ का त्योहार उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में मुख्य रूप से मनाया जाता है।

छठ का त्योहार 18 नवंबर यानी आज से शुरू हो रहा है। छठ का त्योहार उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में मुख्य रूप से मनाया जाता है। इस खास दिन पर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ का व्रत बहुत कठिन होता है। नहाय – खाय के साथ इसकी शुरुआत होती है। छठ पूजा में बहुत से पकवान बनाए जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि छठ के अवसर पर किन- किन चीजों को बनाया जाता है।

ये भी पढ़े-सुल्तानपुर : नियमों को ताक पर रखकर किया गया आवासीय और कृषि भूमि का पट्टा

छठ व्रत का मुख्य प्रसाद: छठ व्रत का मुख्य प्रसाद ठेकुआ है। यह गेहूं का आटा, गुड़ और देशी घी से बनाया जाता है। प्रसाद को मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर पकाया जाता है। ऋतु फल में नारियल, केला, पपीता, सेब, अनार, कंद, सुथनी, गागल, ईख, सिघाड़ा, शरीफा, कंदा, संतरा, अनन्नास, नींबू, पत्तेदार हल्दी, पत्तेदार अदरक, कोहड़ा, मूली, पान, सुपारी, मेवा आदि का सामर्थ्य के अनुसार गाय के दूध के साथ अर्घ्य दिया जाता है। यह दान बांस के दऊरा, कलसुप नहीं मिलने पर पीतल के कठवत या किसी पात्र में दिया जा सकता है।

ठेकुआ बनाने की विधि-

ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ ले।

कुछ समय बाद सारा गुड़ पानी में अच्छे से घुल जाएगा।

गुड़ घुल जाने के बाद पानी में से अच्छे से छान लें।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button