मथुरा: किसानों की ’हिमायत में रालोद की महापंचायत’ आज

रालोद ने मथुरा में एक दर्जन किसान पंचायतों की रूपरेखा तैयार की है। इस कडी की पहली किसान पंचायत शुक्रवार को बल्देव में उसी मैदान पर बुलाई गयी है।

mahapanchayat: मथुरा। नए कृषि कानूनों के विरोध को धार दे रहे किसान संगठनों को अभी तक सयोग दे रहे राजनीतिक दलों ने अब अपने झंडे तले सभाओं के आयोजन का सिलसिल शुरू किया है।

इसके पीछे किसान संगठनों की और से महापंचायत (mahapanchayat) के मंच पर किसी राजनीतिक दल के झंडे और नेता से परहेज करने के ऐलान को भी बडी वजह माना जा रहा है।

बल्देव में उसी मैदान पर बुलाई गयी

रालोद ने मथुरा में एक दर्जन किसान पंचायतों (mahapanchayat)  की रूपरेखा तैयार की है। इस कडी की पहली किसान पंचायत शुक्रवार को बल्देव में उसी मैदान पर बुलाई गयी है।

ये भी पढ़ें -पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे का मिला शव, भाई ने कहा -मेरा भाई ऐसा नही था…

जहां संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत (mahapanchayat)  हुई थी। अवैरनी चैराहे पर प्रेम सिंह कोल्ड स्टोर पर शुक्रवार को किसान महापंचायत बुलाई है। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद जयंत चैधरी किसान पंचायत को संबोधित करेंगे। महापंचायत को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक रखी है। वह गांव-गांव जाकर संपर्क कर रहे हैं।

सरकार किसानों पर दबाव बना कर कानून थोपना चाहती है

नुक्कड सभाआं में रालोद पदाधिकारी किसानों को बता रहे हैं, कि केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। सरकार किसानों पर दबाव बना कर कानून थोपना चाहती है।

किसानों के साथ संगठन कंधे से कंधा मिला खड़ा हैं। किसानों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। रालोद पदाधिकारियों ने राया और बल्देव क्षेत्र के कारब, पचाव, कराहरा, गढ़सानी, सुतेडी, खलऊआ, गामरी, कागारोल, नगरा जोधना गांवों में संघन जनसंपर्क किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां, यदुवीर सिसौदिया, विवेक देशवार,. हरवीर सिंह, नीरज सोलंकी, पवन सोलंकी, श्यामवीर प्रधान, डॉ महावीर सिंह आदि मौजूद रहेंगे ।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button