फिरोजाबाद : लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश ने वृद्धा पर किया हमला…

शुक्रवार को दिन दहाड़े आदर्श नगर में वृद्ध महिला को घर में अकेला पाकर घर मे घुस गया। बदमाश ने वृद्व महिला को पीछे से सिर पर पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

शुक्रवार को दिन दहाड़े आदर्श नगर में वृद्ध महिला को घर में अकेला पाकर घर मे घुस गया। बदमाश ने वृद्व महिला को पीछे से सिर पर पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने वृद्व महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

इंद्री श्रीवास्तव 60 पत्नी रवीन्द्र कुमार एड़वोकेट निवासी आदर्श नगर शुक्रवार की साय चार बजे अपने घर पर अकेली थी। बेटा बाजार गया हुआ था। वह अपनी बेटी से फोन पर बात कर रही थी। जैसे ही उसने फोन रखा हैं कि तभी पीछे से आए एक बदमाश ने महिला का तकिए से मुंह को दबा दिया। जब महिला ने बदमाश का विरोध कर खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो युवक ने पाइप से वृद्धा के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीख पुकार से बदमाश घर से फरार हो गया। महिला किसी तरह घर से खून से लथपथ बाहर आई। महिला को लहूलुहान देखकर लोगो ने पुलिस को सूचना दे सी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। महिला ने बताया कि बदमाश घर मे लूटपाट उद्देश्य से घर में घुसा था।

इस बारे में एसआई पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि एक बदमाश घर में चोरी के इरादे से घुसा था। तभी महिला पर उसने हमला बोल दिया। जिससे वृद्व महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अभी तहरीर प्राप्त नही हूई है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। शिकोहाबाद में बदमाश के हमले में घायल महिला अस्पताल में उपचार कराते हुए।

Report- brijesh rathore

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button