VIDEO VIRAL: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में पूर्व BJP विधायक की हुई जमकर कुटाई

एक ओर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) महिला अपराधों पर लगाम लगाने और महिलाओं का सम्मान करने की बातें करती है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के ही कई नेताओं पर बलात्कार, छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगने की खबर सामने आती रहती है।

एक ओर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) महिला अपराधों पर लगाम लगाने और महिलाओं का सम्मान करने की बातें करती है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के ही कई नेताओं पर बलात्कार, छेड़छाड़ (Molestation) जैसे गंभीर आरोप लगने की खबर सामने आती रहती है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर छेड़खानी के आरोप में भाजपा (BJP) के पूर्व विधायक की पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में पूर्व BJP विधायक की कुटाई

वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की धर्मनगरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) का बताया जा रहा है, जहां छेड़खानी (Molestation) के आरोप में पूर्व भाजपा विधायक की जमकर पिटाई कर दी गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े-इस नदी के किनारे सोने के सिक्के मिलने की खबर सुनते ही टूट पड़ी भीड़, पांच दिन से मिट्टी खोद-खोदकर लोग…

वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) महिलाओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा के तमाम दावे करते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। उन्हीं की पार्टी के पूर्व विधायक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। सीएम योगी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति’ जैसे कई अभियान चलाएं हैं। इसके अलावा महिलाओं एवं लड़कियों से छेड़खानी (Molestation) करने वाले मनचलों पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड, पुलिस पिंक बूथ बनाने जैसे कड़े कदम उठाए हैं। इसके बावजूद पार्टी के ही पूर्व विधायक छात्राओं से छेड़खानी करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं।

BJP के पूर्व विधायक पर छेड़खानी का आरोप

घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के भगतुवा इलाके की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम माया शंकर पाठक है, जो कि एसपी इंस्टीट्यूट एडं कम्प्यूटर कॉलेज का चेयरमैन है और भारतीय जनता पार्टी का पूर्व विधायक भी रह चुका है।

सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय का बयान

वहीं, भाजपा के पूर्व विधायक की पिटाई और छेड़खानी के मामले के संबंध में सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय ने कहा…

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button