दुनियाभर में कोरोना महामारी से ठीक हुए 4.32 करोड़ से अधिक लोग

दुनियाभर में 4.32 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस (कोविड-19) से स्वस्थ हो चुके है, जबकि 16.92 लाख ज्यादा काल का ग्रास बन चुके हैं।

दुनियाभर में 4.32 करोड़ से अधिक लोग कोरोना (Corona) वायरस से स्वस्थ हो चुके है, जबकि 16.92 लाख ज्यादा काल का ग्रास बन चुके हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना (Corona) वायरस से अब तक 7,67,94,181 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16 लाख 92 हजार 722 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.78 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 3,17,677 लोगों की मौत हुई है।

संक्रमणों के मामलों में दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या 1,00,55,560 हो गई है जबकि 96.06 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3,03,639 लाख रह गये हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,45,810 हो गयी है।

ब्राजील में कोरोना (Corona) वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 72.38 लाख से ज्यादा हो गयी है और 64.08 से अधिक ठीक हो गए है, जबकि इससे महामारी 1,86,764 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या करीब 28.21 लाख से ज्यादा हो गयी है और 22.53 से अधिक स्वस्थ हो चुके है जबकि 50,242 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में करीब 25.30 लाख लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 1,89,638 स्वस्थ हो चुके है जबकि 60,665 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

ब्रिटेन में 20.46 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 67,503 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 20.46 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,097 लागों की मौत हुई है। इटली में अब तक 19.53 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 68,799 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 17.97 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 48,926 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 15.41 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 41,813 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़े-लखनऊः प्रदेश में 28 नई नगर पंचायतों का सृजन

जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 15.15 लाख लोग आ चुके हैं तथा 26,400 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 15.07 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 40,475 लोगों ने जान गंवाई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 13.20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,18,202 लाख से ज्यादा लोगों की लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 12.02 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 25,397 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 11.58 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 53,625 लोगों की मौत हो गई है।

पेरू में इस वायरस (Corona)  से अब तक करीब 9.96 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 37,034 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में 9.91 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हए जबकि 17,201 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में करीब 9.22 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 24,691 लोग काल के गाल में समा गए हैं। नीदरलैंड में कोरोना से सात लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 10,578 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या करीब 6.65 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 19,880 तक पहुंच गया है। बेल्जियम में कोरोना से करीब 6.26 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 18,626 लोगों की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 6.24 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 10,331 लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़े-सहारनपुर: गंदगी फैलाने वाले 15 दुकानदारों पर लगा जुर्माना

चिल्ली में कोविड-19 (Corona) से अब तक 5.85 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 16,154 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं इराक में संक्रमितों की संख्या 5.84 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,697 तक पहुंच गया है। कनाडा ने बंगलादेश को कोरोना संक्रमितों के मामले में पीछे छोड़ दिया है जहां अबतक 5.11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमति हुए हैं, जबकि 14,245 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या पांच लाख पार कर गयी और 7,280 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.59 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,947 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.59 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,392 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 4.17 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 6,957 लोगों की जान जा चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से अब तक करीब 4.04 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 6,662 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से 3.742 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3,099 लोगों की जान जा चुकी है। सऊदी अरब में भी कोरोना से 3.67 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि 6122 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,948, बोलीविया में 9036, मिस्र में 7098, चीन में 4764 और ग्वाटेमाला में 4656 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button