लखनऊ: कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी, नगरपालिका और नगर निगम हुए नकारा, कही नही जल रहे अलाव

देर रात 1 बजे शहर के मुख्य चौराहों पर निकलकर जाना नगरपालिका व नगर निगम हुए नकारा। कही नही जल रहे अलाव।अलाव के पैसे की बंदर बांट हो रही है।

लखनऊ। देर रात 1 बजे शहर के मुख्य चौराहों पर निकलकर जाना नगरपालिका व नगर निगम हुए नकारा। कही नही जल रहे अलाव।अलाव के पैसे की बंदर बांट हो रही है। इंतज़ामों की जमीनी हकीकत। पूरे उत्तर प्रदेश का यही हाल है। अब तक कहीं अलाव (bonfire ) का इंतज़ाम नहीं गया है। 

गद्दा ओढ़कर सो रहे थे लेकिन कुछ….

रैन बसेरा का रियल्टी चेक करते समय हमने देखा कि रेलवे स्टेशन , पटेल तिराहे और देवा रोड पर बने रैन बसेरे में कुछ लोग रज़ाई गद्दा ओढ़कर सो रहे थे लेकिन कुछ लोग बाहर भी ठिठुरते नजर आए कुछ रिक्शे वाले अपने रिक्शे पर ही सो रहे थे। नगर पालिका के द्वारा शहर में अलाव की व्यवस्था नाकाफी है और बनाए गए।

ये भी पढ़े-सर्दियों में ये साग जरूर खाएं शरीर के लिए होता है बेहद फायदेमंद

ठंड से बचने का कोई उपाय नही था

सभी रेन बसेरों में रजाई कम्बल गद्दे तो हैं लेकिन अलाव के नाम पर सिर्फ अलाव की राख ही नजर आई , कड़ाके की सर्दी में मजबूर हो कर इन रेन बसेरों का सहारा ले रहे है लोग , ठंड से बचने के लिए कुछ मजबूर लोगों ने खुद लकड़ी का इंतज़ाम करके अलाव जला रखा था।

छाया चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों के पास ठंड से बचने का कोई उपाय नही था पुलिसकर्मियों ने बताया कि रात भर ये लोग जाड़े में अलाव बिना ठिठुरते हैं।Jमिला। धनोखर चौराहे पर भी पुलिसकर्मियों को सर्दी से बचाने के लिए कोई प्रबंध नही था।

लोगों की माने तो डीएम डॉ आदर्श सिंह व एसडीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों को सख्ती से रैन बसेरा व अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है लेकिन फिर भी नगरपालिका के ढीठ व निरंकुश अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

ये भी पढ़े-पांच सौ रूपये उधार लेकर शुरू किया काम और आज हैं करोड़ों की मालकिन

कोहरे की चादर मे लिपटी राजधानी

राजधानी लखनऊ में भारी कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड हो रही है। शीत लहर और बर्फीली हवाओं के असर से प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 4 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंचा।  लखनऊ में भी न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री पर पहुंच गया वहीं अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस के साथ लगातार हाड कंपा देने वाली ठंड हो रही है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button