सरसों के तेल के हैं ये फायदें, यकीन नहीं होगा आपको

खाने में आज भी अधिकतर घरों में सरसो के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। सरसों का तेल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सरसों के तेल के सेवन से शरीर में दर्द की दिक्कतें नहीं होती हैं।

खाने में आज भी अधिकतर घरों में सरसो के तेल (mustard oil) का इस्तेमाल किया जाता है। सरसों का तेल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सरसों के तेल के सेवन से शरीर में दर्द की दिक्कतें नहीं होती हैं। 

जोड़ों के दर्द में सरसों के तेल (mustard oil) की मालिश करना बहुत फायदेमंद होता है।  इसके अलावा सरसों के तेल के सेवन से अंदरुनी दर्द में भी आराम मिलता है।  इतना ही नहीं सरसों का तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।

अगर आपको भूख नहीं लगती है

इसमें विटामिन ई की पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से त्वचा को अंदरुनी पोषण तो मिलता है ही साथ ही इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की नमी भी बनी रहती है। अगर आपको भूख नहीं लगती है और इसके चलते आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है तो सरसों का तेल (mustard oil) आपके लिए खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। ये तेल हमारे पेट में ऐपिटाइजर के रूप में काम करता है जिससे भूख बढ़ती है।

यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर : 25000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

शरीर में जोड़ों के दर्द या कान दर्द जैसी चीजों में सरसों का तेल बहुत मददगार माना जाता है। सरसों के तेल का आयुर्वेद और कई दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके बावजूद सरसों के तेल का ज्यादा इस्तेमाल नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसके फायदे हैं तो कई नुकसान भी है आज हम इन्हीं के बारे में जानेंगे।

मसूड़ों पर मालिश करने से मसूड़ों के दर्द में आराम मिलता है

सरसों के तेल (mustard oil)  की लगातार मालिश करने से जोड़ों का दर्द ठीक हो सकता है। मसूड़ों के दर्द को दूर करने में भी सरसों का तेल काम आता है। सरसों के तेल में नमक डालकर मसूड़ों पर मालिश करने से मसूड़ों के दर्द में आराम मिलता है। सरसों के तेल में एलिल आइसोथियोसाइनेट नामक एक तत्व पाया जाता है। जो आपको फंगल संक्रमण के खतरे से बचाने में मदद कर सकता है। सरसों के तेल से बने खाने का सेवन करने से गैस अपच की समस्या से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें – मात्र 73 रुपये में इस दिग्गज भारतीय अरबपति को बेचने पड़ी अपनी अरबों की कंपनी, जानें वजह?

अधिक सेवन से होतें हैं ये नुकसान

अगर किसी चीज के फायदे हैं तो नुकसान भी हैं।  किसी भी चीज की अधिकता नुकसान दायक होती है। सरसों के तेल (mustard oil) का सेवन करने से कई लोगों को राइनाइटिस हो सकता है। इसकी वजह से बलग़म की झिल्ली में सूजन हो जाती है। खांसना, छींकना, भरी हुई नाक, नाक से पानी बहाना आदि समस्याएं घेर सकती है। सरसों के तेल से कुछ लोगों को एलर्जी होती है। ऐसे लोगों के शरीर में सरसों का तेल लगाने से उन्हें खुजली या सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसे लोग सरसों के तेल के सेवन से बचें। गर्भवती महिलाओं को सरसों के तेल का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए। सरसों के तेल में कुछ ऐसे रासायनिक यौगिक होते हैं जो शिशु के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button