कभी महज 7 दिनों के सीएम रहे नीतीश 7वीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री, पढ़ें उन्होंने कब-कब ली शपथ

बिहार में हुए विधानसभा चुनावों के लिए दिखाए जा रहे सभी एग्जिट पोलों को धता साबित करते हुए NDA ने एक बार फिर जनता को जीत लिया है।

बिहार में हुए विधानसभा चुनावों के लिए दिखाए जा रहे सभी एग्जिट पोलों को धता साबित करते हुए NDA ने एक बार फिर जनता को जीत लिया है। पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही NDA के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। हालांकि राज्य में बीजेपी को अधिक सीटें मिलने के बाद ऐसी आवाजें भी उठने लगी हैं, कि सीएम बीजेपी का हो। लेकिन भाजपा की तरफ से यह पहले ही साफ किया जा चुका है कि जेडीयू की सीटें भले ही कम आएं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश ही होंगे। बिहार में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश सातवीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे।

मिला जन समर्थन

बताते चलें कि 10 नवंबर को वोटों की गिनती पूर्ण होने के बाद NDA को 125 सीटें जबकि महागठबंधन को 110 सीटें प्राप्त हुईं। इसके अतिरिक्त बड़े बड़े दावे करने वाली लोजपा महज 1 सीट पर ही सिमट गई वहीं अन्य के खाते में 7 सीटें गईं। बताते चलें भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में निकल कर सामने आई है। उसे 74 सीटें हासिल हुई हैं। जबकि जेडीयू को 43 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।

कब कब नीतीश बने सीएम

आपको बताते चलें कि वर्ष 2000 में मात्र सात दिन के सीएम बनने की शुरुआत करने वाले नीतीश कुमार राज्य में सातवीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें नीतीश ने पहली बार 3 मार्च 2000 को सीएम पद की शपथ ली थी। हालांकि उनकी यह सरकार महज 7 दिनों तक ही चली थी। इसके बाद 24 नवंबर 2005 को नीतीश को फिर बहुमत मिला और वह सीएम बने।
इसके ठीक पांच वर्ष बाद 26 नवंबर 2010 को जनता ने एक बार फिर नीतीश को अपना कर्ताधर्ता चुना और वह तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। अगली बार 22 फरवरी 2015 को एक बार फिर नीतीश के सिर साज सजा और वह सीएम बने। लेकिन इसी वर्ष NDA से नाता तोड़कर उन्होंने राजद से नाता जोड़ा और 20 नवंबर 2015 को पांचवी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने।

7वीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री

उनका राजद के साथ यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और वह फिर NDA में शामिल हो गए। इसके बाद 27 जुलाई 2017 को छठी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद 10 नवंबर 2020 को एक बार फिर NDA के साथ वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। और राज्य के 37वें जबकि आने करियर में 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button