पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए अपने महानगर का रेट

आज गुरुवार को भी सरकारी ऑइल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। मतलब आज भी आज जनता को महंगे तेल से राहत मिल गई है। बता दें कि पिछले एक महीने से अधिक समय से गवर्मेंट ऑइल कंपनियां तेल की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं कर रही हैं।

राजधानी दिल्ली सहित सभी महानगरों में रेट्स जस के तस बने हुए हैं। पेट्रोल के दामों में अंतिम बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की कमी देखी गई थी।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 5 नवंबर 2020 को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..

शहर डीजल (रुपये/लीटर) पेट्रोल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 70.46 81.06
मुंबई 76.86 87.74
अहमदाबाद 75.81 78.48
पुणे 75.45 87.46
चेन्नई 75.95 84.14
कोलकाता 73.99 82.59
इंदौर 78.11 88.78
जयपुर 79.27 88.21
आगरा 70.69 81.27
नोएडा 71 81.58
पटना 76.1 83.73
रांची 74.58 80.73
लखनऊ 70.91 81.48
चंडीगढ़ 70.17 77.99
बेंगलुरु 74.63 83.69

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button