नोएडा: जासूसी कांड के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

नोएडा में सेक्टर-19 के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बुधवार की सुबह प्रदर्शन किया। कांग्रेसी जासूसी कांड और उत्तर प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

नोएडा में सेक्टर-19 के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बुधवार की सुबह प्रदर्शन किया। कांग्रेसी जासूसी कांड और उत्तर प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। डीएम आवास घेरने के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी को बस में भरकर ग्रेटर नोएडा पुलिस लाइन भेजा गया है। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई है।

गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस ने पेगासस सॉफ्टवेयर जासूसी मामले के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था। दूसरी ओर पार्टी राज्यभर में लचर कानून-व्यवस्था करवा कर योगी सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रही है। इसी सिलसिले में बुधवार की सुबह कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष और दूसरे पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ता गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी का आवास घेरने जा रहे थे। इन्हें रोकने के लिए नोएडा पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी की हुई थी। सेक्टर-19 के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुलूस को पुलिस ने रोक लिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के नेताओं, महिलाओं और देश के प्रमुख समाज सेवकों के फोन पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए टेप किए हैं। देश के प्रमुख लोगों की सरकार जासूसी करवा रही है। इस मामले में फ्रांस समेत दुनिया के कई मुल्कों ने जांच का आदेश दिया है। संसद में सारे विपक्षी दल इस जासूसी कांड की जांच के लिए मांग कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार मनमानी और तानाशाही कर रही है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार पूरी तरह नाकामयाब साबित हुई है।

राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सरकार फर्जीवाड़ा करके विकास का ढिंढोरा पीट रही है। इन दोनों मामलों के खिलाफ यह प्रदर्शन आयोजित किया गया है।” पुलिस ने महानगर अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और दूसरे पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर बस में बैठाया। वहां से सभी को सूरजपुर पुलिस लाइन भेजा गया है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि पुलिस के डंडे से सरकार विपक्ष की आवाज को दबा नहीं पाएगी। यह आंदोलन जारी रहेगा। फिर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button