अब मशहूर शहरों के नाम के साथ साथ शायरों का नाम भी बदला जा रहा है… देखिए यहां

अकबर इलाहाबादी को अकबर प्रयागराजी लिखा गया है। इसके अलावा तेज इलाहाबादी को तेग प्रयागराजी और राशिद इलाहाबादी को राशिद प्रयागराजी लिख दिया गया है।

प्रयागराज। अकबर इलाहाबादी का नाम बदलकर अब अकबर प्रयागराजी कर दिया गया है। थोड़ा अजीब लगा होगा हमें भी लगा। दरअसल,  कुछ ऐसा ही हुआ, जब उच्च शिक्षा सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uphesc.org पर ‘हमारे बारे में’ कॉलम देखा। बल्कि तेग इलाहाबादी और राशिद इलाहाबादी जैसे कवियों के नाम भी बदल दिए गए हैं। आयोग ने प्रयागराज के इलाहाबाद कॉलम में कवि के नाम के आगे शीर्षक बदल दिया है। आलोचना के बाद उच्च शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी नहीं है। उच्च शिक्षा सेवा आयोग की वेबसाइट पर प्रयाग राज के इतिहास में अकबर इलाहाबादी का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया।

इलाहाबाद के इतिहास में बदली पहचान

उच्च शिक्षा सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uphesc.org के ‘अबाउट अस’ कॉलम में इलाहाबाद के बारे में एक सब-कॉलम दिया है। इस पर क्लिक करने पर एक पेज खुल जाता है। जिसमें इलाहाबाद के बारे में लिखा है। इस पर क्लिक करने पर एक पेज खुलेगा।

इसमें प्रयागराज का इतिहास है। 462 शब्दों के इतिहास में जहां हिंदी साहित्य का इतिहास लिखा गया है, अकबर इलाहाबादी को अकबर प्रयागराजी लिखा गया है। इसके अलावा तेज इलाहाबादी को तेग प्रयागराजी और राशिद इलाहाबादी को राशिद प्रयागराजी लिख दिया गया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button