विपक्ष ने पूछा कब बढ़ेंगे तेल के दाम पढ़िये सत्ता पक्ष का जवाब

दोनों देशों को बड़ा नुकसान हो रहा है। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं.

Russia Ukraine War : रूस-यूक्रेन के बीच कई दिन से जंग जारी है. जहां रूस लगातार हमले कर रहा है, वहीं यूक्रेन का हौसला भी बरकरार है। रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 20वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। इस बीच दोनों देशों के मध्य तीन दौर की बातचीत भी हो चुकी है.लेकिन युद्ध को रोकने के लिए कोई आम सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसे में दोनों देशों को बड़ा नुकसान हो रहा है। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं. हालाँकि, भारत में अभी तक इसका कोई असर नहीं पड़ा है। देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम कब बढ़ेंगे इसको लेकर उठ रहे सवालों के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में बयान दिया है।हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हमारी तेल कंपनी और सरकार लगातार रूसी संघ और कई नए बाज़ारों में बातचीत कर रही है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्दी नए बाज़ार खुलेंगे और उसको लेकर जो असमंजस की स्थिति है वो दूर होगी।

इसे भी पढ़े-उत्तराखंड के युवक की यूपी में पीट-पीटकर हत्या

पेट्रोल-डीजल के दाम सरकार तय करती है

वहीं कांग्रेस सांसद छाया वर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम सरकार तय करती है। इससे पता चलता है जब चुनाव आता है तो कीमत नहीं बढ़ती और जब चुनाव खत्म हो जाते हैं। ये दिखाता है कि सरकार का पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर अवैध नियंत्रण है।

पेट्रोल पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है

जवाब में हरदीप पुरी ने कहा, “ये आरोप झूठे हैं। पेट्रोल पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर कीमतें तय करती हैं। हमारे देश में पांचों साल चुनाव होते रहते हैं, अब चुनाव खत्म हो गए हैं। फिर चुनाव हैं। उन्होंने कहा कि कीमतें तेल कंपनियां तय करती हैं लेकिन सरकार उपभोक्ताओं को खपत के स्तर पर राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button