विमान के उड़ान भरते ही हुआ कुछ ऐसा की जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

जिसके बाद इस बात का भी अंदेशा लगाया जाने लगा कि विमान कही दुर्घटना ग्रस्त तो नहीं हो गया। इस बात का संदेह होने के बाद तलाशी अभियान शुरू हुआ।

वैसे तो हमारी आपकी दैनिक जीवन में कई सारी चीजें रखे रखे गुम हो जाती है। जैसे की पैसे, मोबाइल, चार्जर, और भी कई सारी जरूरी चीजें इसमें शामिल है। आमतौर पे तो कुछ वक़्त के बाद चीजें लोगों को वापस भी मिल जाती है। लेकिन सालों बीतने के बाद भी लोगों को ग़ुम हुई चीजे नहीं मिलती है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही एक ग़ुम हुई चीज़ के बारे में बताएंगे जिसको सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे।

अगर हम आपसे कहे कि आज से 7 साल पहले एक फुटबाल मैदान जितना बड़ा विमान हवा में ही गायब हो गया और आज तक उसका पता नहीं लगाया जा सका है। आप शायद हमारी इस बात पे यक़ीन न करे, आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे मुमकिन है कि इतनी बड़ी चीज आसमान से गायब हो जाये और किसी को पता भी न लगे। आपका ये सोचना बिलकुल सही है, पर हम आपको जो बता रहे है वो भी 100 प्रतिशत सच है।

ये पूरा मामला साल 2014 का है, जब मलयेशिया एयरलाइंस के विमान एमएच-370 ने 8 मार्च को राजधानी कुआलालंपुर से चीन की राजधानी बीजिंग जाने के लिए उड़ान भरी थी। विमान एमएच-370 ने जब उड़ान भरी थी तो तब तक तो सब ठीक था पर अचानक ही उसका सम्पर्क यातायात नियंत्रण केंद्र से टूट गया। विमान से सम्पर्क करने की कई सारी मुमकिन कोशिशें की गयी पर इसके बावजूद भी उससे फिर से सम्पर्क स्थापित नहीं किया जा सका था।

हवा में ही विमान से सम्पर्क टूट जाने के बाद कई तरह की बातें की जाने लगी, ऐसा भी कहा गया कि शायद विमान को आतंकियो ने अपने कब्ज़े में ले लिया है।
पर बाद में जब उसकी जांच की गयी तो उसका कोई संकेत नहीं मिला। जिसके बाद इस बात का भी अंदेशा लगाया जाने लगा कि विमान कही दुर्घटना ग्रस्त तो नहीं हो गया। इस बात का संदेह होने के बाद तलाशी अभियान शुरू हुआ। कई महीनों तक और कई देशों में विमान की खोजबीन चलती रही, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

ऐसा कहा जाता है कि विमान के तलाशी अभियान में एक लाख वर्ग किलोमीटर से भी ज्यादा के दायरे में ख़ोज अभियान चलाया गया था। लेकिन जहाज का कुछ पता नहीं चला। किसी विमान को खोजने का यह इतिहास में अब तक का सबसे लंबा अभियान था। इसमें करोड़ों रुपये खर्च हुए थे। कई देशों ने भी इस तलाशी अभियान में मलयेशिया की मदद की थी। इसके बाद भी एमएच-370 को ढूंढ़ा नहीं जा सका। विमान एमएच-370 में कुल 239 लोग सवार थे, जिसमें 227 यात्रियों के साथ-साथ 12 चालक दल के सदस्य भी शामिल थे। इनमें सबसे ज्यादा संख्या चीन के यात्रियों की थी, उसके बाद मलयेशिया के थे।

तलाशी अभियान में सफलता न मिलती हुई देखके जनवरी 2017 में विमान का तलाशी अभियान भी आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया था। 8 मार्च 2014 का वो दिन है और आज का दिन है। अब तक विमान एमएच-370 की कोई भी खबर सामने नहीं आई।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button