घर में इन पेड़ों को लगाने से होती है धन और वैभव की प्राप्ती

इंसान के पास चाहे कितना पैसा हो पर धन ही एक मात्र ऐसी चीज है जिसे जितना मिलता है उसे उससे अधिक पाने की चाहत होती है आज हम आपको ऐसे पेड़ों के बारे में बताएँगे जिसे घर में लगाने से धन की वर्षा होती है बल्कि वैभव भी बढ़ता है।

इंसान के पास चाहे कितना पैसा हो पर धन ही एक मात्र ऐसी चीज है जिसे जितना मिलता है उसे उससे अधिक पाने की चाहत होती है आज हम आपको ऐसे पेड़ों के बारे में बताएँगे जिसे घर में लगाने से धन की वर्षा होती है बल्कि वैभव भी बढ़ता है।

पेड़ पौधे तो अपने घर में हर कोई लगाते हैं। घर में पौधे लगाने से वातावरण तो सही रहता ही है साथ ही घर में हरियाली देखकर मानसिक शांति भी मिलती है। वास्तु में भी पौधो का बहुत महत्व बताया गया है। क्या आप जानते हैं कि वास्तु में कुछ ऐसे पेड़ पौधों के बारें में बताया गया है जिनको घर में लगाने से घर में धन-धान्य आता है।

मनी प्लांट के बारे में तो ज्यादातर लोगों को पता होता है

वास्तु में कुछ पौधो को सुख-समृद्धि लाने वाला माना गया है। आप भी अपने घर में इन पौधों को लगाकर धन की कमी को दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं धन वृद्धि करने वाले पौधों के बारें में…मनी प्लांट के बारे में तो ज्यादातर लोगों को पता होता है।

ये भी पढ़े-क्यों फोन उठाते ही बोलते है ‘हैलो’

इसकी बेल हमेशा ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए

यह पौधा बेल के रुप में बढ़ता है। मनी प्लांट अक्सर लोगों के घर में लगा हुआ मिल जाता है। इस पौधे के बारें में कहा जाता है कि जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता है घर में भी धन वृद्दि होती है। इस पौधे को लगाते समय ध्यान रखें की इसकी बेल हमेशा ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए। इस पौधे को घर के आग्नेय कोण में लगाना चाहिए। जिस घर में ये पौधा फलता-फूलता है।

वहां धन की कमी नहीं रहती है। वास्तु में शमी के पेड़ को बहुत शुभ और सुख-समृद्धि देने वाला माना गया है। बिल्व पत्र के अलावा शिव जी को शमी के पेड़ के पत्ते भी अर्पित किए जाते हैं। ये शिव जी का प्रिय पेड़ माना गया है।

इसको घर में लगाने से दरिद्रता का नाश होता है। प्रत्येक सोमवार के दिन शंकर जी को शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। इससे  घर में समृद्धि आती है और आपकी निर्धनता दूर होती है।

धन संबंधित समस्याएं समाप्त होने लगती है

अश्वगंधा के पौधे का आयुर्वेद में तो बहुत महत्व माना ही गया है वास्तु में भी अश्वगंधा के पौधे को समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। इसके फूल भगवान को अर्पित भी किए जाते हैं। इसे घर में लगाने से धन संबंधित समस्याएं समाप्त होने लगती है। चीनी वास्तु यानि फेंगशुई और वास्तु में मनी ट्री को धन वर्षा करने वाला पौधा माना गया है। इसकी उत्पत्ति अमेरिका की है लेकिन आप यहां कि कुछ न

र्सरी से खरीद कर भी अपने घर में लगा सकते हैं और सुख-समृद्धि पा सकते हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button