PMO के कहने पर DCW भर्ती घोटाले की FIR में आया केजरीवाल का नाम

kejriwalbfghnfनई दिल्ली। DCW भर्ती घोटाले में बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज की गई। इंडिया संवाद को PMO के अधिकारी ने बातचीत में बताया है कि इस मामले में पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम FIR में आने से संकोच कर रहे थे लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से हरी झंडी मिलने पर उनका नाम लिखा गया।

सूत्रों से पता चला है कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के कई अधिकारियों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री का लिखने पर चर्चा चल रही थी। कुछ अधिकारियों का कहना था कि ठोस सबूत के बिना केजरीवाल का नाम लिखना सही नहीं है और एक एफआईआर को आधार बनाकर किसी मुख्यमंत्री पर एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती मगर पीएमओ के अधिकारियों के कहने पर केजरीवाल का नाम लिखा गया।

सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह चाहते थे कि एफआईआर दर्ज करने की बजाय, जांच होनी चाहिए जिससे भर्ती घोटाले की सच्चाई बाहर आए। आधिकारिक तौर पर सरकार का कहना है कि मामला दर्ज करने का निर्णय पूरी तरह एसीबी प्रमुख एमके मीणा द्वारा लिया गया था। इसमें केंद्र सरकार का कोई रोल नहीं है।

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्होंने इस पर नाराजगी जताई है मामले में अपना नाम आने पर वो पत्रकारों से रूबरू होते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि कहा कि पीएम के इशारे पर एफआइआर दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता मेरा नाम इस एफआइआर में क्यों आया है ? इन नियुक्तियों में मेरी क्या भूमिका है ? केजरीवाल ने सवाल उठाया कि जब मेरा नाम इस मामले में दर्ज एफआइआर में आया है, तो यह भी बताना चाहिए कि इसमें मेरी क्या भूमिका थी।

एसीबी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पहले सोमवार को महिला आयोग की भर्ती में कथित अनियमितताओं के आरोप में स्वाति मालीवाल के खिलाफ भी एक मामला दर्ज किया था। यह केस डीसीडब्ल्यू की पूर्व प्रमुख बरखा शुक्ला सिंह की शिकायत के आधार पर यह एफआईआर दर्ज की गई है। एसीबी प्रमुख मुकेश कुमार मीणा ने मामले के बारे में बताया था कि मालीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 13 (डी), भादंसं की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डीसीडब्ल्यू की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का FIR में नाम आने को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि हद हो गई। डीसीडब्ल्यू के बहाने अरविंद जी पर भी भ्रष्टाचार की FIR की है। यह राजनीतिक साजिश नहीं तो क्या है? डीसीडब्ल्यू के काम से अरविंद का क्या लेना। एफआइआर पढ़ी। पूरी एफआइआर में अरविंद के खिलाफ कुछ नहीं। उन्होंने डीसीडब्ल्यू की नियुक्ति की कोई फाइल साइन नहीं की। फिर उन पर एफआइआर क्यों? राजनीतिक साजिश। शर्म है, भ्रष्टाचार के आरोप उन पर लगा रहे हैं जिन्होंने पूरे देश को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया। जिनकी ईमानदारी की लोग कसमें खाते है।

Swati Maliwal

@SwatiJaiHind

हद हो गयी। DCW के बहाने अरविन्द जी पर भी भ्रष्टाचार की FIR की है। ये राजनैतिक साज़िश नहीं तो क्या है? DCW के काम से अरविन्द का क्या लेना?

शर्म है भ्रष्टाचार के आरोप उनपे लगा रहे हैं जिन्होंने पूरे देश को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया। जिनकी ईमानदारी की लोग कसमें खाते है।

FIR पढ़ी। पूरी FIR में अरविन्द के खिलाफ कुछ नहीं। उन्होंने DCW की नियुक्ति की कोई फाइल साइन नहीं की। फिर उनपे FIR क्यों? राजनीतिक साजिश।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button