सहारनपुर: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नशे का कारोबारी गिरफ्तार

सहारनपुर थाना नागल पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक नशे के कारोबारी को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है।

सहारनपुर थाना नागल पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक नशे (drunk) के कारोबारी को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है। जिसके कब्जे से पुलिस को 37 नशे की गोलियाँ,सट्टे की पर्चीया तथा 300 ₹ नकद बरामद किये।

आपको बता दें,कि थाना नागल पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त सुरेश पुत्र प्रेम सिंह निवासी मोहल्ला सब्जी मंडी कस्बा व थाना गागलहेड़ी सहारनपुर को 37 नशे (drunk) की गोली और सट्टा पर्ची ,डायरी, पेंसिल एवं ₹300 नगद सहित गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त जावेद पुत्र आबिद निवासी ग्राम उमाही थाना नागल सहारनपुर को 36 नशे (drunk) की गोली तथा एक चाकू नाजायज के साथ कोटा बाजार वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़े-सीएम योगी आज मऊ के बाद जाएंगे वाराणसी, 27 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

जिसके संबंध में थाना नागल पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।इसके अलावा थाना गागलहेडी पुलिस ने छापामारी के दोरान एक कुकर्मी इरशाद पुत्र गफुरा निवासी ग्राम बवेल थाना बेहट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान काटकर जैल भेज दिया है।

Report- राहुल भारद्वाज, सहारनपुर

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button