सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हुंकार से डरी योगी सरकार, चप्पे चप्पे को किया सील

सरकार के कृषि कानून के विरोध में किसानों के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज यानि सोमवार को कन्नौज से पदयात्रा करेंगे।

सरकार के कृषि कानून के विरोध में किसानों के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) आज यानि सोमवार को कन्नौज से पदयात्रा करेंगे। इस बीच अखिलेश यादव को कन्नौज जाने से रोकने की तैयारी पुलिस के द्वारा की गई है। अखिलेश यादव के ऐलान से भयभीत योगी सरकार ने देर रात में ही उनकी पदयात्रा को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। 

अखिलेश यादव के एलान के बाद पुलिस प्रशासन ने एलर्ट

पुलिस प्रशासन ने सपा कार्यालय से लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आवास तक का इलाका सील किया गया है। साथ ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पूरे विक्रमादित्य मार्ग को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अखिलेश यादव के एलान के बाद पुलिस प्रशासन  एलर्ट हो गयी है। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने अखिलेश यादव को रोकने के लिए कमर कस ली है।

विक्रमादित्य मार्ग पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

गौतम पल्ली से लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) के घर तक पूरा विक्रमादित्य मार्ग बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। विक्रमादित्य मार्ग पर भारी पुलिस फोर्स लगाई गई है।

सपा हर मोड़ पर किसानों के साथ खड़ी है

बता दें किसानों के समर्थन में सपा की प्रदेशव्यापी किसान पदयात्रा में सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) कन्नौज से पदयात्रा  की शुरुआत करेंगे। अखिलेश यादव ने पदयात्रा का ऐलान करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की मांगों का समर्थन करती है। सपा हर मोड़ पर किसानों के साथ खड़ी है। सरकार तीनों किसान विरोधी कानून वापस ले।  जब तक यह कानून वापस नहीं होता, तब तक समाजवादी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में लगातार पदयात्रा करेगी।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) स्वयं कन्नौज के मंडी से किसान बाजार तक पदयात्रा में शामिल होंगे।  अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों का धान और मक्का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा जा रहा है। देश में  महंगाई लगातार बढ़ रही है।  कीटनाशकों के दाम  बढ़ गए है की किसान परेशान है।  खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है और सरकार किसानों से झूठे वादे कर रही है।  लखनऊ में किसानों के समर्थन में सपा की प्रदेश भर में किसान पदयात्रा रविवार से ही शुरू हो गई है।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button