प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव पहुंचे अमरोहा

जिसमे पूर्व सांसद हरीश नागपाल ने भी पार्टी का दामन थामा ,और पार्टी का प्रचार करते हुऐ कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए कमर कसने के लिए कहा और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के गजरौला हाईवे स्थित एक होटल में पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यक्रतो के साथ महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया।

भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा

जिसमे पूर्व सांसद हरीश नागपाल ने भी पार्टी का दामन थामा और पार्टी का प्रचार करते हुऐ कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए कमर कसने के लिए कहा और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

आपको बता दें कि अमरोहा जनपद के गजरौला नेशनल हाईवे 9 स्थित एक होटल में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)पहुंचे।जहां पर कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव का भव्य स्वागत किया।

आगामी चुनाव 2022 में अगर प्रसपा की सरकार बनती है

इस बीच शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)  ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा झूठों की सरकार है इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सपा या अन्य दलो से भी गठबंधन करेंगे आगामी चुनाव 2022 में अगर प्रसपा की सरकार बनती है तो पूर्व सांसद हरीश नागपाल को मंत्री बनाया जाएगा।

शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)ने पूर्व सांसद हरीश नागपाल के साथ मिलकर महिलाओं को साड़ी सूट वितरण किए इससे साफ लगता है कि आज शिवपाल ने हरीश नागपाल के साथ मिलकर चुनावी बिगुल फूक दिया है। जिससे अमरोहा की राजनीति में हलचल मच गई। इस प्रोग्राम में कार्यकर्ताओं के साथ साथ लोग भी पंहुचे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button