प्रयागराज : पूर्व सांसद अतीक अहमद की एक और संपत्ति कुर्क, कीमत जान दंग रह जाएंगे आप

अतीक अहमद की एक और संपत्ति का पता लगाया गया है। डीएम ने धूमनगंज के नीम सराय इलाके में मिली संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दे दिए हैं। जल्द ही संपत्ति प्रशासन अपने कब्जे में ले लेगा।

अतीक अहमद की एक और संपत्ति का पता लगाया गया है। डीएम ने धूमनगंज के नीम सराय इलाके में मिली संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दे दिए हैं। जल्द ही संपत्ति प्रशासन अपने कब्जे में ले लेगा।

नीम सराय में मिला प्लाट अतीक के ही नाम पर है। इसके अलावा धूमनगंज में कुछ और संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है कि वह भी अतीक की है। पुलिस कागजातों को इकट्ठा कर रही है। इसके बाद उन संपत्तियों को भी कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

अतीक अहमद और उसके गिरोह ने अपराध से जिन संपत्तियों को अर्जित किया है, पुलिस ढूंढकर उन संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले पुलिस ने धूमनगंज के नीम सराय इलाके में 420 वर्ग मीटर का एक प्लाट चिन्हित किया था। इसे बाउंड्री से घेरा गया था। जिस जगह यह प्लाट है, उसकी कीमत कई करोड़ की आंकी गई।

जांच में पता चला कि अतीक ने 2006 में महज 16 लाख 80 हजार रुपये में अपने नाम लिखवा ली थी। करोड़ों की इस जमीन को अतीक अहमद ने अपने नाम से लिया था।

अतीक ने बहुत कम संपत्तियों को अपने नाम से लिया है। उसमे से नीम सराय की प्रापर्टी भी है। पुलिस ने अपनी जांच आख्या में इसे अपराध से कमाई गई संपत्ति बताते हुए डीएम से कुर्क करने की सिफारिश की। डीएम ने बुधवार को संपत्ति कुर्क करने के आदेश दे दिए। उन्होंने संपत्ति को 26 अक्टूबर तक कुर्क करने जांच आख्या प्रस्तुत करने को कहा है। डीएम ने कुर्क संपत्ति का प्रशासक इंस्पेक्टर धूमनगंज को नियुक्त किया है। इंस्पेक्टर धूमनगंज ने बताया कि जल्द ही अतीक की नीम सराय वाली संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button