ये हैं दुनिया की सबसे मंहगी पेड़ की लकड़ी, कीमत जान आप भी रह जाएंगे हैरान

हमारे देश में कृषि भूमि पर कई तरह के वृक्ष उगाए जाते हैं। इन वृक्षों की लकड़ियों को कई प्रकार से उपयोग में लाया जाता है।

हमारे देश में कृषि भूमि पर कई तरह के वृक्ष उगाए जाते हैं। इन वृक्षों की लकड़ियों (wood ) को कई प्रकार से उपयोग में लाया जाता है। इनकी कीमत भी गुणवत्ता के आधार पर निर्भर होती है। लेकिन कुछ वृक्षों की लकड़ियों की कीमत अविश्वसनीय होती है। आमतौर पर चंदन की लकड़कियों को सबसे महंगा कहा जाता है। इनकी कीमत 5 से 6 हजार रुपए प्रति किलो तक होती है। मगर आज हम आपको एक हैरान कर देने वाली जानकारी देने वाले हैं। आज हम आपको जिस लकड़ी के बारे में बता रहे हैं। उसे 1 किलो खरीदने के लिए आपको लाखों रुपए चुकाने होंगे।

ये भी पढ़े-लखनऊ : ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एलडीए और यूपीनेडा के बीच एमओयू हस्ताक्षरित

हम जिस लकड़ी (wood) की बात कर रहे हैं वह अफ्रीकी ब्लैकवुड है। यह दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी है। इसका पेड़ 4 से 15 मीटर लंबा होता है ।इसकी छाल भूरे रंग की होती है। यह लकड़ी 8000 पाउंड प्रति किलो के हिसाब से बिकती है। जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत 7 लाख से भी ज्यादा है। इतने में तो आप ढेर सारा सोना खरीद सकते हैं।

यह बहुत ही दुर्लभ लकड़ी (wood ) है जिसको तैयार होने में 60 सालों का समय लगता है। यही वजह है कि इस लकड़ी की अवैध तस्करी भी बहुत ज्यादा होती है। इस लकड़ी का इस्तेमाल कुछ खास चीजों के लिए किया जाता है। अफ्रीका में इससे शहनाई और बांसुरी सहित गिटार भी तैयार किए जाते हैं और फर्नीचर भी बनाया जाता है।जिसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है। इस लकड़ी को babanus और grenadilla जैसे नामों से भी जाना जाता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button