‘Protect Her’ से दुनिया में कहीं भी महिलाओं की होगी सुरक्षा

tahalka3_1_2लखनऊ। किसी भी मुसीबत के वक्‍त महिलाओं को अब अपने स्‍मार्टफोन से मदद मिल सकेगी। दरअसल, एक ऐसा ऐप विकसित किया गया है जो फोन को तीन बार जोर से हिलाने पर ही पुलिस अधिकारियों और मुसीबत में फंसींं महिलाओं के परिवार के पास अलर्ट पहुंचा देगा। अलर्ट में महिला की लोकेशन, विडियो और वॉयस रेकॉर्डिंग भी होगी। इससे आपात स्थिति में उनकी मदद की जा सकेगी।

इस ऐप को महिला सम्मान प्रकोष्ठ ने शनिवार को लॉन्च किया। इस ऐप का नाम ‘Protect Her’ रखा गया है। यह ऐप जिले, प्रदेश या देश स्तर पर ही नहीं बल्कि वर्ल्ड लेवल पर काम करेगा। महिला सम्मान प्रकोष्ठ की डीजी सुतापा सान्याल ने बताया कि इस ऐप को लॉस एंजिलिस के एस्ट्रो फिजिक्स के प्रफेसर राजीव उत्तम चंदानी ने बनाया है। यह ऐप पैन इंडिया के साथ मिलकर सबसे पहले यूपी में पायलट प्रॉजेक्‍ट के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसके बाद इसे फिलीपीन में लॉन्च किया जाएगा।

डीजी सुतापा सान्याल ने बताया कि किसी मुसीबत में होने पर महिलाओं को सिर्फ तीन बार जोर से अपना स्मार्टफोन हिलाना होगा और मोबाइल से लोकेशन, वॉइस रेकॉर्डिंग और विडियो सहित मेसेज सीधे महिला सम्मान प्रकोष्ठ पहुंचेगा। वहां से लोकेशन के जरिए सबसे नजदीक पुलिस स्टेशन को सूचना भेजकर तत्काल मदद भेजी जाएगी।

राजीव उत्तम ने बताया कि इस ऐप में एक साथ सात नंबर सेव होंगे। इनमें परिवार और पुलिस के नंबर होंगे। साथ में यूपी महिला सम्मान प्रकोष्ठ का नंबर भी काम करेगा। घर परिवार के नंबर भी यूजर्स लिख सकेंगी। महिलाएं जैसे ही एक राज्य छोड़कर दूसरे राज्य या देश में प्रवेश करेंगी, फोन का हेल्पलाइन नंबर ऑटो अपडेट हो जाएगा।

‘Protect Her’ ऐप में दो क्लिक ऑप्शन हैं। एक ऑरेंज और एक रेड। सामान्य मदद के लिए ऑरेंन्ज पर क्लिक करना होगा जबकि इमरजेंसी में रेड पर क्लिक करना होगा जिससे सीधे कॉल महिला सम्मान प्रकोष्ठ के पास जाएगी। अगर फोन कट भी जाए तो भी महिला की लोकेशन और मेसेज प्रकोष्ठ के पास पहुंच जाएगा। बस ऐप यूजर्स को अपना जीपीएस ऑन रखना जरूरी होगा।

राजीव ने बताया कि ऐप के थर्ड वर्जन पर काम हो रहा है। ऐप में ऐसा फीचर होगा कि सिर्फ आवाज पर ही अलर्ट पहुंचेगा। मुसीबत में महिला को फोन टच करने या कॉल करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। सिर्फ हेल्प, हेल्प चिल्लाने पर ही मदद के लिए पुलिस के पास अलर्ट पहुंच जाएगा।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button