पंजाब चुनाव 2022: मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल का नया चेहरा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले राज्य के दौरे पर हैं। केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले राज्य के दौरे पर हैं। केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बड़ा ऐलान किया और जनता से सुझाव मांगे।

मिली जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मोहाली में 7074870748 नंबर जारी करेंगे जिसमें वह इस नंबर पर मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में जनता की राय पूछेंगे। आम आदमी पार्टी ने इस कैंपेन को ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ करार दिया है।

पार्टी से उम्मीद की जा रही थी कि आने वाले हफ्तों में भगवंत मान को पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया जाएगा, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर किसान संगठन स्वतंत्र चुनाव लड़ते हैं तो पंजाब में आम आदमी पार्टी को निश्चित रूप से नुकसान होगा।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button