भारत में तेजी से बढ़ रही है Quinoa की डिमांड, जानिए फायदे….

क्विनोआ खाने का क्रेज भारत के लोगों में तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि यह आसानी से तो नहीं, लेकिन मॉल्स में खुले फूड आउटलेट्स में मिल जाता है।

लखनऊ। क्विनोआ ( Quinoa)  खाने का क्रेज भारत के लोगों में तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि यह आसानी से तो नहीं, लेकिन मॉल्स में खुले फूड आउटलेट्स में मिल जाता है। वहीं कुछ ई कॉमर्स वेबसाइट्स भी क्विनोआ बेच रही हैं। इसमें मौजूद एंटी-कैंसर और एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं जो कैंसर के साथ बढ़ती उम्र की समस्या को भी कम करते हैं। चलिए आपको बताते हैं क्विनोआ खाने के फायदे और सही तरीका।

अमेरिका में क्विनोआ ( Quinoa) का इस्तेमाल केक बनाने के लिए किया जाता है लेकिन आप इसकी रोटी बनाकर ब्रेकफास्ट या लंच में ले सकते हैं। इसके अलावा क्विनोआ का उपमा, पोहा भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, जिसे आप नाश्ते में ले सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो क्विनोआ सैलेद का सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े-इलाज कराने आए मरीज के साथ हुआ कुछ ऐसा जिसे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग…

शोध के मुताबिक, अन्य अनाज के मुकाबले क्विनोआ( Quinoa) तेजी से वजन घटाता है। दरअसल, इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

हाई फाइबर से भरपूर होने के कारण इसका सेवन ब्लड शुगर और कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा यह बॉडी में ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करके रखता है।

यह एक ऐसा ग्लूटेन फ्री अनाज है, जिसमें 9 तरह के अमिनो एसिड होते हैं। ऐसे में जिन लोगों को अनाज से एलर्जी होती है उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। साथ ही अगर आपको पेट या कब्ज की समस्या रहती हैं तो इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

प्रोटीन से भरपूर होने के कारण इसका सेवन हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी ज्यादा मात्रा में होते हैं, जोकि हड्डियों को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं।

मैग्‍न‍ीशियम से भरपूर होने के कारण रोजाना क्विनोआ का सेवन आपको हार्ट डिजीज से बचाता है। इसके अलावा यह ब्‍लड प्रैशर को भी कंट्रोल रखता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button