कृषि बिल के खिलाफ राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ आज राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया ओर दिल्ली सहारनपुर हाइवे को जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ आज राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया ओर दिल्ली सहारनपुर हाइवे को जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सरकारें किसानों के ऊपर आशु गेस के गोले ओर लाठी चार्ज करा रही है

इस दौरान पार्टी ने विश्वास चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि बिल को लागू कर किसानों के साथ धोखा किया है। जिसके खिलाफ देश का किसान आज सड़को पर है ओर भाजपा की सरकारें किसानों के ऊपर आशु गेस के गोले ओर लाठी चार्ज करा रही है।

ये भी पढ़ें –नागपुर में मिला देश का सबसे बड़ा संतरा, जिसे देख आप भी रह जाएंगे दंग

जिसे राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान भुखमरी के कगार पर पहुच गया है ओर भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ कृषि बिल पास करके उन्हें बर्बाद करने में लग गई है।

उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कृषि बिल वापस नही लिया तो वह सड़को पर उतरकर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) कार्यकर्ताओ ने एसडीएम बागपत को एक ज्ञापन भी सोपा।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button