एक ऐसा रेस्टोरेंट जहां भूत करते हैं खाना सर्व, चाकू से किया जाता है स्वागत

दुनिया में कई ऐसी अजीबो-गरीब चीजें हैं, जिसके बारे में आप जानकर चौंक जाते हैं। आज हम भी आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां खाने के दौरान आप थर-थर कांपने लेंगे

दुनिया में कई ऐसी अजीबो-गरीब चीजें हैं, जिसके बारे में आप जानकर चौंक जाते हैं। आज हम भी आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां खाने के दौरान आप थर-थर कांपने लेंगे। ये रेस्टोरेंट स्पेन के ला मासिया एंकांटडा में है, इसका कॉन्सेंप्ट असल में एक ऐतिहासित चीजों से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। वैसे यहां असली में कोई भूत-प्रेत नहीं बल्कि होटल के कर्मचारी भूत बनकर लोगों के सामने आते हैं। यहां के गेस्ट का स्वागत खून से भरे चाकू से किया जाता है।

7वीं सेंचुरी में जोसफ मा रिएस ने मासिया और सुरोका ने मासिया सेंटा रोजा में बनवाया। आगे चलकर इस संपत्ति पर परिवारिक विवाद हुआ। विवाद के चलते एक दिन रिएस और सुरोका ने सिक्का उछालकर अपनी किस्मत आजमायी। इसमें रिएस संपत्ति हार गया। बाद में इस घर को दोनों ने छोड़ दिया। और अपने परिवार के लिए उसने नई संपत्ति खड़ी। समय के साथ ये मासिया सेंटा रोजा खंडहर बम गया। करीब दो सौ सालों तक खंडहर बनी इस इमारत पर सुरोका के परिवार ने 1970 में ये रेस्टोरेंट तैयार किया। इस रेस्टोरेंट का कॉन्सेप्ट भूत का इसलिए बनाया गया है क्योंकि सुरोका के परिवार को ये लगता है कि ये स्थान श्रापित है। इसलिए उन्होंने सोचा इसे भूतों की तरह ही डरावनी बनाई जाएं।

यह भी पढ़े: इस मिठाई का दाम सुनकर दंग रह जाएंगे आप, कीमत इतनी की खरीद सकते है एक सोने की चेन

इस होटल में वेटर भूत की तरह तैयार होकर गेस्ट को खाना सर्व करते हैं। यहां खाना परोसने का समय भी निर्धारित किया गया है। इस रेस्टोरेंट में सिर्फ तीन घंटे ही खाना सर्व किया जाता है। होटल में केवल 60 सीटें हैं, जिन्हें पहले से ही बुक कराना पड़ता है। जब भी आप रेस्टोरेंट के अंदर खाना खाने जाएं, तो यहां आपका स्वागत खून से सने तलवार या हसिए से आपका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद खाने के दौरान एक शो चलाया जाता है, जिसे देखना काफी मुश्किल होता है। इस शो में खून से सने भूत प्रेत और भयावह चीजें दिखाई जाती है। इस रेस्टोरेंट में भूत के जरिए लोगों को एंटरटेइन करने की कोशिश की जाती है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button