भगवान परशुराम जी का सांकेतिक फरसा गिरने की उड़ाई गयी अफवाह

लखनऊ। भगवान परशुराम जी का फरसा गिरने की बात का लंभुवा सुल्तानपुर के पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने किया खंडन। इन्होंने कहा कि 68 फीट का भगवान परशुराम जी का फरसा स्थापित कराया गया हैं।

लखनऊ। भगवान परशुराम जी का फरसा गिरने की बात का लंभुवा सुल्तानपुर के पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने किया खंडन। इन्होंने कहा कि 68 फीट का भगवान परशुराम जी का फरसा स्थापित कराया गया हैं।

इसे भी पढ़ें – यूपी विधानसभा चुनाव 2022 – BSP ने अम्बेडकर नगर की दो सीट पर प्रत्याशी किये घोषित 

भगवान परशुराम जी के फरसे में एलईडी व रेडियम लाइट से सुसज्जित करने हेतु फरसा नीचे उतारा गया हैं। कुछ मीडिया,चैनलों में फरसा गिर जाने की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, जोकि बेबुनियाद एवं निराधार हैं। इन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी हम सभी के आराध्य देव हैं,उनके परिसर को ज्यादा से ज्यादा भव्य बनाना हमारा एकमात्र उद्देश्य हैं, जिसके लिए मैं विगत 4 वर्षों से प्रयासरत रहा हूं, आगे भी परिसर की सौंदर्यता,दिव्यता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तत्पर हूं।़

8 दिन पहले हुआ था अनावरण

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का जोर ब्राह्मण वोट साधने पर है। इसी क्रम में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सुल्तानपुर रोड के पास महुरा कलां गांव में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 68 फीट ऊंचे भगवान परशुराम के फरसे की प्रतिमा का अनावरण किया था।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button