SA vs IND: साउथ अफ्रीका के 336 रन पूरे, प्लेसिस ने लगाई सेन्चुरी

मुंबई। पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 43 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए हैं। एबी डिविलियर्स और प्लेसिस क्रीज पर हैं।
अमला ने विराट कोहली के फास्टेस्ट वनडे 6 हजार रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने 123 इनिंग में यहां आंकड़ा पूरा किया, जबकि विराट ने 136 इनिंग में 6 हजार रन पूरे किए थे।
हाशिम अमला ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बेटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर बैट्समैन क्विंटन डि कॉक और हाशिम अमला ने 4 ओवर में 33 रन जोड़े। इसी बीच मोहित शर्मा की एक बॉल को करारा शॉट लगाने आए हाशिम अमला विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच आउट हुए। अमला ने 13 बॉल में 5 चौके की मदद से 23 रन बनाए। इसके बाद डि कॉक और प्लेसिस ने दूसरे विकेट के लिए 22.5 ओवर्स में 154 रन की पार्टनरशिप की। इस दौरान डि कॉक ने करियर की 8वीं सेन्चुरी और भारत के खिलाफ 5वीं सेन्चुरी लगाई। 87 बॉल में 17 चौके और एक सिक्स की मदद से 109 रन बनाने वाले डि कॉक को रैना की बॉल पर विराट ने कैच किया।
साउथ अफ्रीका का स्कोर बोर्ड
बैट्समैन | रन | बॉल | 4 | 6 | |
क्विंटन डि कॉक | कै. विराट बो. रैना | 109 | 87 | 17 | 1 |
हाशिम अमला | कै. धोनी बो. मोहित शर्मा | 23 | 13 | 5 | 0 |
प्लेसिस | not out | 120 | 109 | 7 | 5 |
एबी डिविलियर्स | not out | 78 | 48 | 2 | 6 |
टीमें…
* टीम इंडिया : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, एमएस धोनी, अक्षर पटेल, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, अमित मिश्रा।
* साउथ अफ्रीका : क्विंटन डि कॉक, डेविड मिलर, हाशिम अमला, फॉफ डु प्लेसिस, एबी डिविलियर्स, फरहान बेहरदीन, डीन एल्गर, डेल स्टेन, रबाडा, इमरान ताहिर और काइल एबॉट।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]