पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा की महिला शाखा की बैठक, जी जान से जुटने के दिये गए निर्देश

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी को दर्ज कराने के लिए लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों में जुट गये हैं।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी को दर्ज कराने के लिए लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों में जुट गये हैं। इस कड़ी में एक के बाद एक राजनीतिक कार्यक्रम और सभा समाजवादी पार्टी के लोग कर रहे हैं। कोलकाता, हावड़ा और रामपुरहाट के बाद मुर्शीदाबाद में भी कार्यक्रम हुए।

मुर्शीदाबाद में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की महिला शाखा की एक बैठक हुई। बैठक में सपा के केंद्रीय व प्रदेश के नेताओं ने राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी के हित में जी जान से जुटने की बात कही।

Samajwadi Party
Samajwadi Party

ये भी पढ़ें- झांसी: एक मां की ममता की दर्द भरी ‘दास्तां’ सुनकर आप भी हो जाएंगे भावुक

समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश पर समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम (samajwadi Mahila Ghera Program) मुर्शीदाबाद पार्टी दफ्तर में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, सपा युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, प्रदेश सपा युवजन सभा के अध्यक्ष हबीबुर्र रहमान खान, तुषार चटर्जी व ताजीदा बीबी खातून ने लोगों को संबोधित किया।

Samajwadi Party
Samajwadi Party

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर उनसे कहा था कि राज्य में भाजपा को हराने के लिए जो संकल्प उन्होंने लिया हैं उसमें समाजवादी पार्टी उनका समर्थन करेगी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button