हमीरपुर: किसानों के समर्थन में सपाईयों ने किया उग्र प्रदर्शन, सपा वरिष्ठ नेता और पूर्व कॉपरेटिव चेयरमैन पुष्पेंद्र यादव गिरफ्तार

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में सोमवार को उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया।

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में सोमवार को उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) जिले में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक हमीरपुर-महोबा पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे पर धरना देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान उग्र सपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुई। सपाइयों को काबू करने के लिए पुलिस ने सभी को परेड मैदान में बंद कर दिया। इस धक्का-मुक्की में पूर्व विधायक अम्बरेश कुमारी और पूर्व महामंत्री रईस अहमद को चोटें आई हैं।

इस दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक हमीरपुर महोबा पुष्पेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष राज बहादुर पाल, पूर्व विधायक डॉ. अमरेश कुमारी, पूर्व सपा प्रत्याशी डॉ. मनोज प्रजापति के साथ-साथ सपा के कई युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़े-गोंडा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 66 हिंदू वा 10 मुस्लिम जोड़ों का हुआ विवाह

किसानों के समर्थन में सपाईयों का प्रदर्शन

बता दें कि हमीरपुर जिले में किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया, जिसमें सपाइयों और पुलिस के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की हुई। उग्र सपाइयों को रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए थे। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सपाइयों को पुलिस लाइन के गेट के अंदर बन्द कर दिया, जहां सपाइयों ने पुलिस पर बर्बरता से लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में पूर्व विधायक अम्बरेश कुमारी और पूर्व महा मंत्री रईस अहमद को चोटें आयी हैं।

किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपा प्रमुख

इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक हमीरपुर-महोबा पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए काले कानून के विरोध में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में किसानों पर अत्याचार हो रहा है। युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है और व्यापारी वर्ग बुरी तरह से परेशान है। लेकिन भाजपा की सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने में जुटी हुई है, जिसका समाजवादी पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध कर रही है।

ये भी पढ़े-कौशांबी: जिलाधिकारी ने ओपन एयर जिम का किया उद्घाटन

पुष्पेंद्र यादव ने सरकार पर जमकर साधा निशाना

पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार लाख तानाशाही रवैया अपनाती रहे, लेकिन सपा के कार्यकर्ता आम जन के हितों की आवाज उठाते रहेंगे।

सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

वहीं, सपा के प्रदर्शन को लेकर जिले की पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर थी। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल की तैनाती सुबह से ही की गई थी। जैसे ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से निकल कर कलेक्ट्रेट तक पहुंचने का प्रयास करने लगे, वैसे ही पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जहां पर कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद मौके पर पहुंचे सीओ सदर अनुराग सिंह और एसडीएम अतिरिक्त राजेश चौरसिया ने सपा कार्यकर्ताओं को घेर लिया और हिरासत में लेकर परेड मैदान में बंद कर दिया।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button