आजमगढ़: सरोजिनी नायडू की 142वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी ने आयोजित की महिला गोष्ठी

उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) की 142वीं जयंती के अवसर पर आजमगढ़ (Azamgarh) जनपद के जमालपुर स्थित मैरिज हॉल में शत शत नमन व महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्टी में हजारों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) की 142वीं जयंती के अवसर पर आजमगढ़ (Azamgarh) जनपद के जमालपुर स्थित मैरिज हॉल में शत शत नमन व महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्टी में हजारों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बबीता चौहान ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें- IND Vs ENG LIVE Update: दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म,टीम इंडिया ने बनाए इतने रन…

इस गोष्ठी में सैकड़ों की संख्या में विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं और लोगों ने जोरदार नारे लगाकर 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने की शपथ ली। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव सहित समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बबीता चौहान ने बताया कि आज सरोजनी नायडू की जयंती पर महिला डेरा डालो घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें हजारों की तादात में महिलाएं उपस्थित हैं। उन्होंने सरोजनी नायडू के जीवन के बारे में जानकारी दी।

पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में सरोजनी नायडू ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद उत्तर प्रदेश सरकार की प्रथम महिला राज्यपाल के रूप में सरोजनी नायडू नियुक्त हुईं थीं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button