फ़तेहपुर: फांसी के फंदे पर देवर-भाभी का शव मिलने से सनसनी

उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले में फांसी के फंदे पर देवर-भाभी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले में फांसी के फंदे पर देवर-भाभी का शव (body) मिलने से हड़कंप मच गया। प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौका-ए वारदात पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल की गहनता से जांच पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना गाज़ीपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण तारा गांव की है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड किया जाना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े- शादी में कोट-पैंट पहने बच्चो से रहें सावधान!!!

गाज़ीपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण तारा गांव में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिवार वालो ने देवर-भाभी का शव फांसी के फंदे पर झूलता देखा। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौका-ए वारदात पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल की गहनता से जांच पड़ताल के बाद दोनों शवों (body)  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात निकल कर सामने आई है कि 28 वर्षीय महिला सुनीता का उसके देवर राम मिलन के साथ काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले माह मृतक राम मिलन का रिश्ता भी लगा था और 7 मई 2021 को उसकी शादी होनी थी।आशंका जाहिर की जा रही है प्रेम-प्रसंग के चलते दोनो ने आत्महत्या की है।

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों का शव (body) कमरे में साड़ी के फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। शवो को पोस्टमार्टम को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button