गोरखपुर : सात वर्षीय बच्ची के साथ मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म

गोरखपुर से रूह कपकपाने वाला मामला सामने आ रहा है। जिसमें दरिंदे ने सारी हदें पार करते हुए इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। गगहा थाना क्षेत्र मे स्थित एक गांव में बंधें पर बनी झोपड़ी में 7 वर्षीय नाबालिग लड़की अकेली थी।

गोरखपुर से रूह कपाने वाला मामला सामने आ रहा है। जिसमें दरिंदे ने सारी हदें पार करते हुए इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। गगहा थाना क्षेत्र मे स्थित एक गांव में बंधें पर बनी झोपड़ी में 7 वर्षीय नाबालिग लड़की अकेली थी।

मासूम बच्ची को अकेला देखकर उसके साथ गांव के ही अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म के दौरान दरिंदे ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। जिससे बच्ची की आवाज बाहर ना जा पाये। दरिंदा आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद फरार हो गया था। मासूम खून से लतपथ होकर चिल्लाने लगी शोर सुनकर बगल मे ही घास काट रही मासूम बच्ची की मां पहुंची तो वह सन्न रह गई।

अधेड़ युवक लड़की को अकेले पाकर झोपड़ी में ही बच्ची के साथ दुष्कर्म

उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। जिस समय यह घटना घटी उस दौरान मासूम बच्ची का पिता भैंस चराने चला गया था और मां बगल मे कुछ ही दूरी पर घास काट रही थी। तभी गांव का ही एक अधेड़ युवक लड़की को अकेले पाकर झोपड़ी में ही बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया।

ये भी पढ़े-बागपत : क्रिकेट खेलने वाले बल्ले का ऐसा इस्तेमाल देखा है क्या

जिससे वह खून से लतपथ हो गई और चिल्लाने लगी शोर सुनकर मां झोपड़ी में पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गया था। लोकलाज के भय से घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी और बच्ची का इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराने लगी। इलाज करने वाले डॉक्टर ने भी पुलिस से घटना की जानकारी छुपा कर रखी। इस दौरान बच्ची के घरवालों पर भी सुलह करने का दबाव डाला गया।

गगहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार

आरोपी युवक ने बच्ची की मां को भी धमकी दी थी। बाद में लड़की की मां ने गांव के ही आरोपी युवक सिंटू राय उम्र 38 वर्ष के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दी। गगहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिंटू राय दुष्कर्म के आरोप में पहले भी मुंबई में जेल जा चुका है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ धारा 376/ ab 5/6 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – अंकित श्रीवास्तव 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button